Monday 9 January 2012

dhoni ka farman

नाचो कूदो मौज मनाओ कहते हैं धोनी कप्तान /
बाहर जा कर नाक कटाते इसमें घटे न इनकी शान //
बीवी  हीरोइन  बन घूमें तुम रातों को क्लब जाओ /
अंधे प्रेमी माथा पीटें तुम फोटो में मुस्काओ //
राजनीति के माहिर धोनी मिस्टर कूल कहाते हैं //
नंबर वन थी टीम आज कर्मों से धूल उड़ाते हैं //
अपनी धुन के पक्के धोनी या फिर भूखे हैं धन के /
देशप्रेम की बातें करते ये सारे भोले बन के //
जब तक बोर्ड इन्ही जैसों पर अपने दांव लगाएगा /
बार बार धिक्कार पड़ेगी जन गण मन झल्लाएगा//
भद्दे भद्दे करें इशारे फिर जुर्माने भरते हैं /
बन नवाब फिरते जनता के गुस्से से न डरते हैं //
इन्हें पता है जन का गुस्सा दो दिन में उड़  जायेगा /
इनका कोई आका इन पर फिर से नोट उडाएगा //
ये करोड़ में खेलेंगे उनको अरबों कमावायेंगे /
वही गधे जो बाप बने हैं हाथों हाथ उठाएंगे //
इनको शर्म न आयेगी जब तक न जनता ना जागेगी /
कब तक पागल बनी रहेगी इनके पीछे भागेगी //
जयजयकार करो मत इनकी ये तो बस व्यापारी हैं /
हम इनको भगवान मानते ये ही भूल हमारी है //

.
 

No comments:

Post a Comment