Wednesday 7 December 2011

History Quiz 3

. चोल काल में 'उर', 'सभा' और 'महासभा' में किसका स्वरूप 'लघुगणतंत्रात्मक' था?
    सभा
    उर
    महासभा
    नगरम

2. किस मंदिर को द्रविड़-चोल कला शैली का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है?
    बृहदेश्वर मंदिर
    चोलेश्वर मंदिर
    कोरंगनाथ मंदिर
    उपर्युक्त सभी

3. चोल शासक किस धर्म के अनुयायी थे?
    वैष्णव
    शैव
    जैन
    बौद्ध

4. 712 में सिंध पर अरबों के आक्रमण के समय वहाँ का शासक कौन था?
    दाहिरयाह
    दाहिर
    चच
    राय साहसी

5. 712 में मुहम्मद बिन कासिम द्वारा सिंध पर किये आक्रमण के समय उसे किस स्थानीय सम्प्रदाय का सहयोग मिला?
    जैनियों का
    बौद्धों का
    ब्राह्मणों का
    इस्लाम के अनुयायियों का

6. सर्वप्रथम भारत में 'जज़िया कर' लगाने का श्रेय मुहम्मद बिन कासिम को दिया जाता है। उसने किस वर्ग को इस कर से पूर्णतः मुक्त रखा था?
    मुसलमानों को
    बौद्धों को
    ब्राह्मणों को
    निम्न जाति के लोगों को

7. गुर्जर प्रतिहार वंश की तीन शाखाओं- 'भृगुकच्छ नन्दीपुर शाखा', 'माहय्यपुर मेदंतक शाखा' तथा 'उज्जैयिनी शाखा' में उज्जैयिनी शाखा के गुर्जर-प्रतिहारों के वंश का संस्थापक कौन था?
    हरिश्चन्द्र
    नागभट्ट
    मिहिरभोज
    नागभट्ट द्वितीय

8. किस विदेशी यात्री ने गुर्जर प्रतिहार वंश को 'अल-गजुर' एवं इस वंश के शासकों को 'बौरा' कहकर पुकारा?
    सुलेमान
    अलमसूदी
    अलबरूनी
    उपर्युक्त में से कोई नहीं

9. पाल वंश के किस शासक ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी?
    धर्मपाल
    देवपाल
    महिपाल
    नारायणपाल

10. दक्षिण से उत्तर भारत की राजनीति में हस्तक्षेप करने वाली दक्षिण की पहली शक्ति कौन थे?
    चोल
    चालुक्य
    राष्ट्रकूट
    पांड्य

11. 'गीत गोविन्द' ग्रंथ के लेखक 'जयदेव' किस शासक के दरबारी कवि थे?
    लक्ष्मण सेन
    बल्लाल सेन
    सामंत सेन
    उपर्युक्त में से कोई नहीं

12. सोमनाथ के मंदिर पर 1025 में महमूद ग़ज़नवी के आक्रमण के समय गुजरात का शासक कौन था?
    भीम द्वितीय
    मूलराज द्वितीय
    भीमसेन प्रथम
    मूलराज प्रथम

13. किस पुराण में ब्राह्मणों को गम्भीर अपराध के लिए मृत्युदण्ड से वर्जित कर देश से निकालने तथा विशिष्ट चिन्हों से दाग़ने की व्यवस्था थी?
    मत्स्य पुराण
    स्कंद पुराण
    वराह पुराण
    उपर्युक्त सभी

14. ग़ज़नी का वह प्रथम शासक कौन था, जो ख़लीफ़ाओं से 'सुल्तान' की उपाधि ग्रहण कर सुल्तान कहलाने वाला प्रथम शासक बना?
    सुबुक्तगीन
    महमूद ग़ज़नवी
    मुहम्मद ग़ोरी
    अलप्तगीन

15. महमूद ग़ज़नवी के भारत पर आक्रण का उद्देश्य क्या था?
    इस्लाम का प्रचार।
    ग़ज़नी साम्राज्य का विस्तार।
    मूर्तियों को तोड़ना एवं मंदिरों को लूटना।
    मध्य एशिया में एक बड़े साम्राज्य की स्थापना के लिए धन प्राप्त करना।
1. सिंधु सभ्यता के घर किससे बनाए जाते थे?
    ईंट से
    बाँस से
    पत्थर से
    लकड़ी से

2. मोहनजोदड़ो कहाँ स्थित है?
    पंजाब
    सिंध
    गुजरात
    उत्तर प्रदेश

3. हड़प्पा सभ्यता के निवासी थे-
    ग्रामीण
    शहरी
    यायावर/खानाबदोश
    जनजातीय

4. भारत में खोजा गया सबसे पुराना शहर कौन-सा था?
    हड़प्पा
    पंजाब
    मोहनजोदड़ो
    सिंध

5. हड़प्पा के मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यत: किस रंग का उपयोग हुआ था?
    लाल रंग
    नीला रंग
    पांडु रंग
    गुलाबी रंग

6. कौन-सी बौद्ध रचना गीता के समान पवित्र मानी जाती है?
    जातक
    धम्मपद
    पिटक
    बुद्धचरित

7. चाणक्य का अन्य नाम क्या था?
    भट्टस्वामी
    विष्णुगुप्त
    राजशेखर
    विशाखदत्त

8. चरक और नागार्जुन किसके दरबार की शोभा थे?
    कनिष्क
    चन्द्रगुप्त मौर्य
    अशोक
    समुद्रगुप्त

9. भारत में सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएँ किसने चलवाईं?
    कुषाण
    इण्डो-बैक्ट्रियन
    शक
    गुप्त

10. 'अमरकोश' के लेखक अमर सिंह किस शासक के दरबार से जुड़े थे?
    समुद्रगुप्त
    चन्द्रगुप्त प्रथम
    स्कन्दगुप्त
    चन्द्रगुप्त द्वितीय

11. कालिदास द्वारा रचित 'मालविकाग्निमित्र' नाटक का नायक कौन था?
    पुष्यमित्र शुंग
    गौतमीपुत्र सातकर्णि
    अग्निमित्र
    चन्द्रगुप्त द्वितीय

12. 'हर्षचरित' किसके द्वारा लिखी गई थी?
    कालिदास
    वाल्मीकि
    बाणभट्ट
    व्यास

13. जगन्नाथ मंदिर पुरी किस राज्य में है?
    बंगाल
    उड़ीसा
    केरल
    उत्तर प्रदेश

14. अटाला मस्जिद कहाँ स्थित है?
    जौनपुर में
    गुजरात में
    बंगाल
    इनमें से कोई नहीं

15. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब हुई?
    1347
    1206
    1336
    1526
1. हर्ष के दरबारी लेखक बाणभट्ट की कृतियों में कौन उनसे सम्बद्ध नहीं है?
    हर्षचरित
    कादम्बरी
    रामचरित मानस
    मालविकाग्निमित्रम्

2. वातापि अथवा बादामी के चालुक्य वंश का संस्थापक कौन था?
    जयसिंह
    पुलकेशी प्रथम
    रणराग
    कीर्तिवर्मन प्रथम

3. पल्लव किसके सामंत थे?
    चोलों के
    चालुक्यों के
    सातवाहनों के
    राष्ट्रकूटों के

4. दक्षिण भारत में किस चोल शासक ने अपनी सर्वश्रेष्ठता स्थापित की?
    विजयालय ने
    आदित्य प्रथम ने
    राजराज प्रथम ने
    परान्तक प्रथम ने

5. दिल्ली सल्तनत की स्थापना कब हुई?
    1194
    1206
    1208
    1210

6. कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु किस तरह हुई?
    बीमारी से
    युद्ध करते हुए
    घोड़े से गिरकर
    आत्महत्या द्वारा

7. महमूद ग़ज़नवी के दरबार में रहते हुए किस विद्वान ने प्रसिद्ध ग्रंथ 'शाहनामा' की रचना की?
    फ़ारुखी
    फ़िरदौसी
    तूसी
    अलबरूनी

8. मुग़ल वंश का छठवाँ शासक कौन था?
    जहाँगीर
    औरंगज़ेब
    शाहजहाँ
    दानियाल

9. पृथ्वीराज चौहान के विरुद्ध लड़ने के लिए किस राजपूत शासक ने मुहम्मद ग़ोरी को आमंत्रित किया?
    जयपाल
    मूलराज
    जयचन्द्र
    महिपाल

10. सुल्तान चुने जाने के समय इल्तुतमिश भारत में किस प्रांत का गवर्नर था?
    लखनौती
    बदायूँ
    सिंध
    जालौर

11. दिल्ली सल्तनत का पहला शासक कौन था, जिसने दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया?
    आलमशाह
    कुतुबुद्दीन ऐबक
    इल्तुतमिश
    रजिया सुल्तान

12. रजिया सुल्तान का विरोध कर रहे तुर्की अमीरों के दल का नेता कौन था?
    मलिक ईनुद्दीन कबीर ख़ाँ अयाज
    विजामुल मुल्क जुनैदी
    मलिक अलीउद्दीन कूची
    मलिक सैफुद्दीन कूची

13. 20 जुलाई, 1296 को अलाउद्दीन ख़िलजी ने अपने चाचा जलालुद्दीन ख़िलजी का वध कहाँ पर किया?
    कड़ा में
    चंदेरी में
    देवगिरि में
    दिल्ली में

14. किस शासक ने स्वयं को 'ख़लीफ़ा' घोषित किया?
    नासिरुद्दीन खुशरवशाह
    मुबारक ख़िलजी
    अलाउद्दीन ख़िलजी
    बलबन

15. मक़बरा निर्माण शैली का जन्मदाता किसे माना जाता है?
    बलबन
    कुतुबुद्दीन ऐबक
    इल्तुतमिश
    रजिया सुल्तान
1. वर्ष 1947 के बाद निम्नलिखित में से किस राज्य को भारत संघ में सैनिक कार्रवाई द्वारा बलपूर्वक मिलाया गया?
    हैदराबाद
    कश्मीर
    पटियाला
    मैसूर
→   
चारमीनार, हैदराबाद
हैदराबाद, गोलकुंडा के क़ुतुबशाही सुल्तानों द्वारा बसाया गया था, जिनके शासन में गोलकुंडा ने वह महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया, जहाँ केवल उत्तर में मुग़ल साम्राज्य ही उससे आगे था। ख़ूबसूरत इमारतों, निज़ामी शानो-शौक़त और लजीज खाने के कारण मशहूर हैदराबाद भारत के मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपनी एक अलग अहमियत रखता है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-हैदराबाद

2. महात्मा गाँधी ने सत्याग्रह सबसे पहले कहाँ प्रयुक्त किया?
    दाण्डी
    चम्पारण
    खेड़ा
    अहमदाबाद

3. काँग्रेस ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' का प्रस्ताव किस वर्ष पारित किया?
    1940 में
    1941 में
    1946 में
    1942 में

4. महात्मा गाँधी को सर्वप्रथम 'राष्ट्रपिता' किसने कहा?
    वल्लभ भाई पटेल
    सी. राजगोपालाचारी
    सुभाष चन्द्र बोस
    जवाहर लाल नेहरू
→   
सुभाष चंद्र बोस
भारत की स्वतंत्रता के लिए सुभाष चंद्र बोस ने क़रीब-क़रीब पूरे यूरोप में अलख जगाया। बोस प्रकृति से साधु, ईश्वर भक्त तथा तन एवं मन से देशभक्त थे। सुभाष चंद्र बोस का एक ऐसा व्यक्तित्व था, जिसका मार्ग कभी भी स्वार्थों ने नहीं रोका, जिसके पाँव लक्ष्य से पीछे नहीं हटे, जिसने जो भी स्वप्न देखे, उन्हें साधा और जिसमें सच्चाई के सामने खड़े होने की अद्भुत क्षमता थी।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-सुभाष चन्द्र बोस

5. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष कौन रहे?
    अबुल कलाम आज़ाद
    दादाभाई नौरोजी
    डब्ल्यू. सी. बनर्जी
    वल्लभ भाई पटेल
→   
अबुलकलाम आज़ाद
'मौलाना अबुलकलाम मुहीउद्दीन अहमद' (जन्म-11 नवम्बर, 1888 - मृत्यु- 22 फ़रवरी, 1958) एक मुस्लिम विद्वान थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। वह वरिष्ठ राजनीतिक नेता थे। उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता का समर्थन किया और सांप्रदायिकता पर आधारित देश के विभाजन का विरोध किया। स्वतंत्र भारत में वह भारत सरकार के पहले शिक्षा मंत्री थे।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-अबुल कलाम आज़ाद

6. भारत एवं पाकिस्तान का विभाजन किस योजना के तहत हुआ था?
    माउंटबेटन योजना
    क्रिप्स योजना
    चेम्सफ़ोर्ड योजना
    वेवेल योजना

7. निम्न में से किसे 'क़ायदे आज़म' कहा जाता है?
    मोहम्मद अली जिन्ना
    भगत सिंह
    महात्मा गाँधी
    जवाहरलाल नेहरू
→    मोहम्मद अली जिन्ना कराची के एक संपन्न व्यापारी के सबसे बड़े बेटे थे। मुहम्मद अली जिन्ना ने बाद में अपना नाम संक्षिप्त करके 'जिन्ना' रख लिया था। जिन्ना के पिता ने जिन्ना को लंदन में एक व्यापारी कंपनी में प्रशिक्षु के रूप में भर्ती करा दिया था। लंदन पहुँचने के थोड़े समय बाद ही मुहम्मद अली जिन्ना व्यापार छोड़कर क़ानून की पढ़ाई में लग गए थे।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-मोहम्मद अली जिन्ना

8. महात्मा गाँधी के राजनीतिक गुरु कौन थे?
    मदन मोहन मालवीय
    बाल गंगाधर तिलक
    लाला लाजपत राय
    गोपाल कृष्ण गोखले
→   
गोपाल कृष्ण गोखले
गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 9 मई, 1866 ई. को महाराष्ट्र में रत्नागिरि ज़िले के कोटलुक नामक ग्राम में हुआ था। आपके पिता 'कृष्णराव श्रीधर गोखले' एक ग़रीब किंतु स्वाभिमानी ब्राह्मण थे। पिता के असामयिक निधन ने गोपाल कृष्ण को बचपन से ही सहिष्णु और कर्मठ बना दिया था।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-गोपाल कृष्ण गोखले

9. 'सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा' के रचनाकार कौन हैं?
    रवीन्द्र नाथ टैगोर
    मोहम्मद इकबाल
    रहमत अली
    भगत सिंह
→    मोहम्मद इकबाल एक आधुनिक भारतीय प्रसिद्ध मुसलमान कवि थे। इनका जन्म ब्रिटिश भारत के 'सियालकोट' (पाकिस्तान) में 9 नवम्बर, 1877 को हुआ तथा इनकी मृत्यु 21 अप्रैल, 1938 को हुई थी। इनके द्वारा लिखी गईं रचनाएँ मुख्य रूप से फ़ारसी में हैं।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-मोहम्मद इकबाल

10. कौन-सी पुस्तक जवाहर लाल नेहरू द्वारा लिखी गई है?
    ए पैसेज टू इंडिया
    माई एक्सपेरिमेंट विथ ट्रुथ
    इंडिया विंस फ़्रीडम
    डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया

11. गाँधीजी भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष कितनी बार बने?
    एक बार
    दो बार
    तीन बार
    चार बार

12. किसने कहा था कि, "मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक चोट ब्रिटिश साम्राज्य के क़फन की कील बनेगी"?
    लाला लाजपत राय
    भगत सिंह
    चंद्रशेखर आज़ाद
    बाल गंगाधर तिलक
→   
लाला लाजपत राय
लाहौर में 30 अक्टूबर, 1928 को एक बड़ी घटना घटी। जब लाला लाजपत राय के नेतृत्व में साइमन कमीशन का विरोध कर रहे युवाओं को बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने लाला लाजपत राय की छाती पर निर्ममता से लाठियाँ बरसाईं। वे बुरी तरह घायल हो गए, इस समय अपने अंतिम भाषण में उन्होंने कहा, "मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक चोट ब्रिटिश साम्राज्य के क़फन की कील बनेगी"।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-लाला लाजपत राय

13. व्यक्तिगत सत्याग्रह में विनोबा भावे को प्रथम सत्याग्रही चुना गया था। दूसरा सत्याग्रही कौन था?
    सरदार बल्लभ भाई पटेल
    पंडित जवाहर लाल नेहरू
    सी. राजगोपालाचारी
    डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
→   
जवाहरलाल नेहरू
पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964) थे। जवाहर लाल नेहरू, संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों में 'गुटनिरपेक्ष' नीतियों के लिए विख्यात हुए। 1930 और 1940 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से वह एक थे।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-पंडित जवाहर लाल नेहरू

14. 'चौरी-चौरा' नाम का प्रसिद्ध स्थल कहाँ है?
    गोरखपुर
    लखनऊ
    इलाहाबाद
    आगरा
→   
गोरखपुर जंक्शन
गोरखपुर नगर, उत्तर प्रदेश राज्य की राप्ती नदी के बाँए किनारे पर बसा हुआ है। शहर और गोरखपुर ज़िले का नाम एक प्रसिद्ध तपस्वी तप संत गोरक्षनाथ के नाम पर पङा था, प्राचीन समय में गोरखपुर के भौगोलिक क्षेत्र में बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़ के आधुनिक ज़िले शामिल थे।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-गोरखपुर

15. भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान महात्मा गाँधी द्वारा स्थापित 'साबरमती आश्रम' किस नगर के बाहर स्थित है?
    गाँधीनगर
    अहमदाबाद
    राजकोट
    गुजरात
→   
साबरमती नदी, अहमदाबाद
ऐतिहासिक तौर पर, अहमदाबाद भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान प्रमुख शिविर आधार रहा है। महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना अहमदाबाद में की और स्‍वतंत्रता संघर्ष से जुड़ें अनेक आन्‍दोलन की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। ऊन की बुनाई के लिए भी अहमदाबाद काफ़ी प्रसिद्ध है। इसके साथ ही अहमदाबाद शहर व्यापार और वाणिज्य केन्द्र के रूप में बहुत अधिक विकसित हो रहा है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-अहमदाबाद
1. सिन्धु सभ्यता का कौन सा स्थान भारत में स्थित है?
    हड़प्पा
    मोहनजोदड़ो
    लोथल
    उपरोक्त में से कोई नहीं
→   
लोथल
लोथल गुजरात के अहमदाबाद ज़िले में 'भोगावा नदी' के किनारे 'सरगवाला' नामक ग्राम के समीप स्थित है। यहाँ से मनके बनाने वालों, तांबे तथा सोने का काम करने वाले शिल्पियों की उद्योगशालाएँ प्रकाश में आई हैं। यहाँ पर एक घर से सोने के दाने, सेलखड़ी की चार मुहरें, सींप एवं तांबे की बनी चूड़ियों और बहुत ढंग से रंगा हुआ एक मिट्टी का जार मिला है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-लोथल

2. निम्नलिखित आहार में से कौन-सा आहार सिन्धु घाटी की सभ्यता के व्यक्तियों का मुख्य आहार था?
    माँस
    मछली
    गेहूँ
    चावल
→   
गेहूँ
गेहूँ विश्वव्यापी महत्त्व की फ़सल है। यह लाखों लोगों का मुख्य खाद्य है। मुख्य रूप से एशिया में धान की खेती की जाती है, तो भी विश्व के सभी प्रायद्वीपों में गेहूँ उगाया जाता है। विश्व की बढ़ती जनसंख्या के लिए गेहूँ लगभग 20 प्रतिशत आहार कैलोरी की पूर्ति करता है|ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-गेहूँ

3. हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे?
    मुद्राएँ
    काँस्य के औज़ार
    कपास
    जौं
→   
कपास का फूल
विश्व में प्रतिवर्ष लगभग 150 लाख मीट्रिक टन कपास पैदा होता है। संयुक्त राज्य अमरीका, चीन, भारत, ब्राजील, मिस्र, सूडान आदि कपास के प्रमुख उत्पादक देश हैं। संयुक्त राज्य अमरीका कपास उत्पादन का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक देश है। यहाँ विश्व का लगभग 22% कपास पैदा किया जाता है। भारत में 8% कपास का उत्पादन किया जाता है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-कपास

4. निम्न में से किस पशु से सिन्धु घाटी के लोग सामान्यत: परिचित नहीं थे?
    बैल
    गाय
    कुत्ता
    घोड़ा
→   
गौ (गायें)
हिन्दू संस्कृति के अनुसार जिस घर में गाय निवास करती हैं एवं जहाँ गौ सेवा होती है, उस घर से समस्त समस्याएँ कोसों दूर रहती हैं। भारतीय संस्कृति के अनुसार गाय को अपनी माता के समान संम्मान दिया जाता हैं। इस लिये गाय को गौ-माता कहकर पुकारते हैं।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-गाय

5. आखेट एवं पशुपालन का कार्य सर्वप्रथम किस काल में शुरू हुआ?
    पाषाण काल
    मध्य-पाषाण काल
    नव-पाषाण काल
    इनमें से कोई नहीं

6. आर्यकाल में राजा को किस नाम से पुकारा जाता था?
    राजन
    शासक
    सम्राट
    जना

7. आर्यों की सबसे प्रमुख नदी कौन सी थी?
    सरस्वती
    गंगा
    सिन्धु
    विपासा (व्यास)
→   
सिन्धु नदी
संसार की प्रमुख नदियों में से एक सिन्धु पाकिस्तान की सबसे बड़ी नदी है। तिब्बत के मानसरोवर के निकट 'सिन-का-बाब' नामक जलधारा सिन्धु नदी का उद्गम स्थल है। इस नदी की लंबाई प्रायः 2880 किलोमीटर है। यहाँ से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-सिन्धु

8. भारत पर आक्रमण करने वाला पहला विदेशी कौन था?
    साइरस
    डेरियस प्रथम
    अग्रमीज़
    जेरेक्सस

9. निम्नलिखित स्थानों में से किस स्थान पर महावीर का महानिर्वाण हुआ?
    कुशीनगर
    वैशाली
    राजगृह
    पावापुरी
→    बिहारशरीफ़ से 8 किमी दक्षिण-पूर्व पावापुरी जैनियों का प्रमुख तीर्थस्थल है। यहीं जैन धर्म के प्रवर्तक महावीर जी ने निर्वाण प्राप्त किया था। पटना से 104 किलोमीटर और नालन्दा से 25 किमी. की दूरी पर यह स्थित है। यहाँ का जल मन्दिर, मनियार मठ तथा वेनुवन दर्शनीय स्थल हैं।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-पावापुरी

10. उस पीपल के वृक्ष को किस नाम से पुकारा गया, जिसके नीचे बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति हुई?
    वटुकी वृक्ष
    बोधि वृक्ष
    वट वृक्ष
    ज्ञान वृक्ष

11. बिन्दुसार के दरबार में आने वाला ग्रीक राजदूत कौन था?
    डायमेकस
    एरियन
    मिनांडर
    सेल्यूकस

12. प्राचीन भारत के महान व्याकरण लेखक पंतजलि किसके समकालीन थे?
    कनिष्क
    चन्द्रगुप्त द्वितीय
    गौतमीपुत्र सातकर्णि
    पुष्यमित्र शुंग
→    मौर्य युगीन साम्राज्य की समाप्ति के बाद शुंग वंश का प्रतापी राजा पुष्यमित्र हुआ, जिसने 36 वर्षों तक शासन किया। बौद्धिक ग्रन्थ में पुष्यमित्र को मौर्य वंश का अन्तिम शासक बतलाया गया है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-पुष्यमित्र शुंग

13. किस मध्यकालीन भारतीय शासक ने 'पट्टा' एवं 'क़बूलियत' की प्रथा आरम्भ की थी?
    अलाउद्दीन ख़िलजी
    मुहम्मद बिन तुग़लक़
    शेरशाह सूरी
    अकबर
→   
शेरशाह सूरी
शेरशाह सूरी ने आगरा से जोधपुर और चित्तौड़ तक की सड़क का निर्माण करवाया और उसे गुजरात के बंदरगाहों से जुड़ी सड़कों से मिलाया। उसने लाहौर से मुल्तान तक तीसरी सड़क का निर्माण करवाया। मुल्तान उस समय पश्चिम और मध्य एशिया की ओर जाने वाले कारवाओं का प्रारभिंक बिन्दु था। यात्रियों की सुविधा के लिए शेरशाह ने इन सड़कों पर प्रत्येक दो कोस (लगभग आठ) किलोमीटर पर सरायों का निर्माण कराया।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-शेरशाह सूरी

14. महमूद ग़ज़नवी का दरबारी इतिहासकार कौन था?
    हसन निज़ामी
    उत्बी
    फिरदौसी
    चन्दबरदाई

15. रजिया सुल्तान ग़ुलाम वंश के किस सुल्तान की पुत्री थी?
    इल्तुतमिश
    कुतुबुद्दीन ऐबक
    कुतुबुद्दीनशाह
    मसूदशाह
→   
इल्तुतमिश का मक़बरा, क़ुतुब मीनार
इल्तुतमिश (1210- 236 ई.) एक इल्बारी तुर्क था। खोखरों के विरुद्ध इल्तुतमिश की कार्य कुशलता से प्रभावित होकर मुहम्मद ग़ोरी ने उसे “अमीरूल उमरा” नामक महत्त्वपूर्ण पद दिया था। अकस्मात् मुत्यु के कारण कुतुबद्दीन ऐबक अपने किसी उत्तराधिकारी का चुनाव नहीं कर सका था।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-इल्तुतमिश
1. किस केंद्र शासित प्रदेश का अपना उच्च न्यायालय है?
    दिल्ली
    पाण्डिचेरी व दिल्ली
    दमन एवं दीव
    किसी का नहीं
→   
उच्चतम न्यायालय, भारत
एन.सी.आर के अंतर्गत दिल्ली राज्य तथा हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान के सीमावर्ती ज़िले या तहसीलें आती हैं। यह क्षेत्र दिल्ली महानगर के आसपास लगभग 100 किलोमीटर अर्द्धव्यास में फैला है। तथा इसमे 30,242,वर्ग किलोमीटर क्षेत्र आता है। क्षेत्र के भावी संतुलित विकास के लिए एक समंवित (मास्टर प्लान) तैयार करने हेतु 1985 में महायोजना एन.सी.आर.बोर्ड का गठन किया गया। दिल्ली महानगर क्षेत्र उपवृहद स्तर पर है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-दिल्ली

2. राष्ट्रीय चिन्ह में सिंहों की संख्या कितनी है?
    तीन
    चार
    दो
    एक

3. राष्ट्रीय गान प्रथम बार काँग्रेस के किस अधिवेशन में गाया गया?
    लाहौर अधिवेशन, 1929 ई.
    कोलकाता अधिवेशन, 1911 ई.
    सूरत अधिवेशन, 1907 ई.
    दिल्ली अधिवेशन, 1947 ई.

4. सम्पत्ति का अधिकार एक-
    मौलिक अधिकार है।
    नैसर्गिक अधिकार है।
    नैतिक अधिकार है।
    क़ानूनी अधिकार है।

5. भारत का संविधान पूर्ण रूप से कब तैयार हुआ था?
    26 जनवरी, 1950
    26 नवम्बर, 1949
    11 फ़रवरी, 1948
    उपरोक्त में से कोई नहीं।

6. भारत का राष्ट्रपति किसको सम्बोधित करके अपना त्यागपत्र लिखेगा?
    प्रधानमंत्री
    उपराष्ट्रपति
    मुख्यमंत्री
    उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायधीश
→   
सर्वपल्ली राधाकृष्णन
भारत का राष्ट्रपति जब कभी त्यागपत्र देता है, तो वह अपना त्यागपत्र उपराष्ट्रपति को देता है। जब उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति का त्यागपत्र प्राप्त करे, तो उसका कर्तव्य बनता है कि, वह राष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना लोकसभा के अध्यक्ष को दे। उपराष्ट्रपति को संविधान के द्वारा कोई औपचारिक कार्यपालिकीय शक्ति प्राप्त नहीं है, फिर भी व्यवहार में उसे मंत्रिमण्डल के समस्त निर्णयों की सूचना प्रदान की जाती है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-उपराष्ट्रपति

7. 'सर्वोच्च न्यायालय' की स्थापना कैसे की गई थी?
    संसद के अधिनियम द्वारा
    संविधान द्वारा
    भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अन्तर्गत
    राष्ट्रपति के आदेश द्वारा

8. 'संविधान सभा' के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे?
    सच्चिदानंद सिन्हा
    डॉ. राजेंद्र प्रसाद
    डॉ. भीमराव अम्बेडकर
    जवाहरलाल नेहरू

9. पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया?
    4 अप्रॅल, 1951
    20 जून, 1951
    27 अगस्त, 1951
    23 दिसम्बर, 1951

10. भारत में राज्यपाल बनने वाली पहली महिला कौन थीं?
    राजकुमारी अमृत कौर
    पद्मजा नायडू
    सरोजिनी नायडू
    सरला ग्रेवाल
→   
सरोजिनी नायडू
राष्ट्र निर्माण के समय कुछ नेताओं को सरकारी तंत्र और प्रशासन में नौकरी दे दी गई थी। उनमें सरोजिनी नायडू भी एक थीं। उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया। वह विस्तार और जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा प्रांत था। उस पद को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं अपने को 'क़ैद कर दिये गये जंगल के पक्षी' की तरह अनुभव कर रही हूँ।'ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-सरोजिनी नायडू

11. अक्टूबर, 1959 में पंचायती राज भारत में सर्वप्रथम कहाँ आरम्भ किया गया?
    राजस्थान में
    तमिलनाडु में
    केरल में
    कर्नाटक में
→   
सिटी पैलेस, उदयपुर
राजस्थान भारत का एक प्रान्त है। यहाँ की राजधानी जयपुर है। राजस्थान भारत गणराज्य के क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. (1,32,139 वर्ग मील) है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरूस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-राजस्थान

12. भाषायी आधार पर कौन-सा राज्य सर्वप्रथम बना था?
    महाराष्ट्र
    मध्य प्रदेश
    आंध्र प्रदेश
    कर्नाटक
→   
चारमीनार,हैदराबाद
भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर यह राज्य है। क्षेत्रफल के अनुसार भारत का यह चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से पाँचवा सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में 1600 किलोमीटर है और दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट 972 किलोमीटर है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-आंध्र प्रदेश

13. भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की नियुक्ति निम्नालिखित में से किसके द्वारा होती है?
    प्रधानमंत्री
    राष्ट्रपति
    वित्तमंत्री
    गृहमंत्री
→   
राजेन्द्र प्रसाद
भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रप्रमुख और भारत के प्रथम नागरिक हैं, साथ ही भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख सेनापति भी हैं। राष्ट्रपति के पास पर्याप्त शक्ति होती है, पर कुछ अपवादों के अलावा राष्ट्रपति के पद में निहित अधिकांश अधिकार वास्तव में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिपरिषद के द्वारा उपयोग किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रहते हैं, जिसे रायसीना हिल के नाम से भी जाना जाता है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-राष्ट्रपति

14. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसके पास है?
    संसद
    राष्ट्रपति
    प्रधानमंत्री
    विधि मंत्रालय
→   
संसद भवन
भारत में संसदात्मक शासन प्रणाली स्वीकार की गई है। अत: संसद की सर्वोच्चता भारतीय शासन की प्रमुख विशेषता है। संसद को विधायिका अथवा व्यवस्थापिका नाम से भी जाना जाता है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-संसद

15. किस राज्य का अपना उच्च न्यायालय नहीं है?
    सिक्किम
    बिहार
    हिमाचल प्रदेश
    मणिपुर
→   
मणिपुर का एक दृश्य, इम्फाल
मणिपुर का क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी है। मेइती जनजाति, जो घाटी क्षेत्र में ही रहते हैं, वे ही यहाँ के मूल निवासी हैं। इनकी भाषा मेइतिलोन है। इसी भाषा को मणिपुरी भाषा कहते हैं। यह भाषा 1992 में भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित की गई। यहाँ के पर्वतीय भाग में 'नागा' व 'कुकी जनजाति' के लोग निवास करते हैं। मणिपुर बहुत ही संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-मणिपुर
1. भारत का राष्ट्रीय पंचांग किस संवत पर आधारित है?
    विक्रम संवत
    कलि संवत
    शक संवत
    इनमें से कोई नहीं

2. 'आनंदमठ' के लेखक कौन हैं?
    रवीन्द्र नाथ टैगोर
    बंकिम चन्द्र चटर्जी
    सरोजनी नायडू
    अरविंद घोष

3. निम्नलिखित में से कौन-सी कृति रवीन्द्रनाथ टैगोर की नहीं है?
    चित्रा
    कपालकुंडला
    द कोर्ट डांसर
    चित्रांगदा

4. किस गवर्नर के कार्यकाल के दौरान कलकत्ता के 'विक्टोरिया मेमोरियल हॉल' का निर्माण हुआ था?
    एल्गिन
    कर्ज़न
    मिण्टो प्रथम
    हार्डिंग

5. भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिज़ाइन किसने तैयार किया था?
    एनी बेसेंट
    सरोजनी नायडू
    विजयलक्ष्मी पंडित
    मैडम भीखाजी कामा

6. 'देवदास' उपन्यास के रचनाकार कौन हैं?
    प्रेमचंद
    शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय
    मैथिलीशरण गुप्त
    जयशंकर प्रसाद

7. 27 दिसंबर, 1911 में पहली बार 'जन-गण-मन' कहाँ पर गाया गया था?
    मुम्बई
    लखनऊ
    कोलकाता
    गुजरात

8. भारत में पहला समाचार पत्र किसने शुरू किया था?
    दादाभाई नौरोजी
    सर सैयद अहमद ख़ाँ
    रविन्द्र नाथ टैगोर
    जेम्स हिक्की

9. 'सैडलर आयोग' का सम्बन्ध किससे था?
    न्याय
    राजस्व प्रशासन
    पुलिस प्रशासन
    शिक्षा

10. भारत में सिविल सेवाओं का सूत्रपात किसने किया?
    लॉर्ड डलहौजी
    लॉर्ड कर्ज़न
    लॉर्ड वेलेजली
    लॉर्ड कार्नवॉलिस

11. किस वर्ष उड़ीसा बिहार से पृथक हुआ?
    1930 में
    1933 में
    1936 में
    1937 में

12. पत्रकार के कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जेल जाने वाला प्रथम भारतीय कौन था?
    बाल गंगाधर तिलक
    दादाभाई नौरोजी
    बटुकेश्वर दत्त
    सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

13. स्वतंत्र भारत का अंतिम गवर्नर-जनरल कौन था?
    सी. राजगोपालाचारी
    राजेन्द्र प्रसाद
    लॉर्ड माउंटबेटन
    लॉर्ड कैनिंग

14. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन थे?
    सर्वपल्ली राधाकृष्णन
    गाँधीजी
    मदन मोहन मालवीय
    इनमें से कोई नहीं

15. 'भूदान आंदोलन' किसने प्रारंभ किया था?
    महात्मा गाँधी
    जयप्रकाश नारायण
    विनोबा भावे
    राम मनोहर लोहिया
1. निम्न में से किसका मूल नाम 'अली गुरशास्प' था?
    जहाँगीर
    शेरशाह सूरी
    अलाउद्दीन ख़िलजी
    औरंगज़ेब
→    अलाउद्दीन ख़िलजी (1296-1316 ई.) तक दिल्ली का सुल्तान था। वह ख़िलजी वंश के संस्थापक जलालुद्दीन ख़िलजी का भतीजा और दामाद था। सुल्तान बनने के पहले उसे इलाहाबाद के निकट कड़ा की जागीर दी गयी। अलाउद्दीन ख़िलजी का बचपन का नाम 'अली गुरशास्प' था। जलालुद्दीन ख़िलजी के तख्त पर बैठने के बाद उसे 'अमीर-ए-तुजुक' का पद मिला।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-अलाउद्दीन ख़िलजी

2. कृष्णदेव राय कहाँ के राजा थे?
    बहमनी वंश के
    चोल राजवंश के
    विजयनगर के
    पल्लव वंश के
→    विजयनगर साम्राज्य का विभाजन प्रान्त, राज्य या मंडल में किया गया था। कृष्णदेव राय के शासनकाल में प्रान्तों की संख्या सर्वाधिक 6 थी। प्रान्तों के गर्वनर के रूप में राज परिवार के सदस्य या अनुभवी दण्डनायकों की नियुक्ति की जाती थी। इन्हें सिक्कों को प्रसारित करने, नये कर लगाने, पुराने कर माफ करने एवं भूमिदान करने आदि की स्वतन्त्रता प्राप्त थी।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-विजयनगर

3. हम्पी का खुला संग्रहालय किस राज्य में है?
    कर्नाटक
    राजस्थान
    आंध्र प्रदेश
    तमिलनाडु
→   
श्रृंगेरी पीठ, शारदा, कर्नाटक
कर्नाटक राज्य का लगभग 2,000 वर्ष का लिखित इतिहास उपलब्ध है। कर्नाटक पर नंद, मौर्य और सातवाहन नामक राजाओं का शासन रहा। चौथी शताब्दी के मध्य से इसी क्षेत्र के राजवंशों बनवासी के कदम्ब तथा गंगों का अधिकार रहा।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-कर्नाटक

4. अटाला मस्जिद कहाँ स्थित है?
    गुजरात में
    जौनपुर में
    ख़ानदेश में
    बंगाल में
→   
केंद्रीय तोरण द्वार, अटाला मस्जिद, जौनपुर
जौनपुर शहर शर्क़ी वंश (1394-1479) के स्वतंत्र मुस्लिम राज्य की राजधानी था। 1559 में अकबर ने इसे जीता और 1775 में यह ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आ गया। जौनपुर में 'अटाला मस्जिद' (1408) और 'जामी मस्जिद' (1478) समेत कई पुरानी मस्जिदें हैं। गोमती नदी पर 16वीं शताब्दी में बना एक शानदार पुल भी है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-जौनपुर

5. किस सुल्तान ने एक नया मंत्रालय 'दीवान-ए-रियासत' (वाणिज्य मंत्रालय) की स्थापना की?
    अलाउद्दीन ख़िलजी
    मुहम्मद बिन तुग़लक़
    गयासुद्दीन तुग़लक
    फ़िरोज़शाह तुग़लक़
→    जलालुद्दीन ख़िलजी के तख्त पर बैठने के बाद अलाउद्दीन ख़िलजी को 'अमीर-ए-तुजुक' का पद मिला। मलिक छज्जू के विद्रोह को दबाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण जलालुद्दीन ने उसे कड़ा-मनिकपुर की सूबेदारी सौंप दी। आर्थिक मामलों से सम्बन्धित 'दीवान-ए-रियासत' नये विभाग की स्थापना अलाउद्दीन ख़िलजी ने की थी, जो व्यापारी वर्ग पर नियंत्रण रखता था।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-अलाउद्दीन ख़िलजी

6. निम्न में से किस महापुरुष से 'बीजक' का सम्बन्ध है?
    सूरदास
    कबीर
    रैदास
    तुलसीदास
→   
कबीरदास
कबीरदास के समस्त विचारों में राम नाम की महिमा प्रतिध्वनित होती है। वे एक ही ईश्वर को मानते थे और कर्मकाण्ड के घोर विरोधी थे। अवतार, मूर्त्ति, रोज़ा, ईद, मस्जिद, मंदिर आदि को वे नहीं मानते थे। कबीर के नाम से मिले ग्रंथों की संख्या भिन्न-भिन्न लेखों के अनुसार भिन्न-भिन्न है। कबीर की वाणी का संग्रह `बीजक' के नाम से प्रसिद्ध है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-कबीर

7. वह प्राचीन नाम क्या है, जिससे पटना नगर को जाना जाता था?
    कौशल
    गया
    पाटलिपुत्र
    मगध
→    पटना भारत के बिहार प्रान्त की राजधानी है। पटना का प्राचीन नाम पाटलीपुत्र था। आधुनिक पटना दुनिया के गिने-चुने उन विशेष प्रचीन नगरों में से एक है, जो अति प्राचीन काल से आज तक आबाद हैं। इस शहर का ऐतिहासिक महत्त्व है। ईसा पूर्व मैगस्थनीज़ (350 ईपू-290 ईपू) ने अपने भारत भ्रमण के पश्चात लिखी अपनी पुस्तक इंडिका में इस नगर का उल्लेख किया है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-पाटलिपुत्र

8. 'सूफ़िया कलाम', जो एक प्रकार का भक्ति संगीत है, कहाँ की विशेषता है?
    गुजरात की
    राजस्थान की
    कश्मीर की
    अलीगढ़ की
→   
कश्मीर की घाटी
गुप्त काल में ही बौद्ध धर्म की अवनति अन्य प्रदेशों की भाति कश्मीर में भी प्रारम्भ हो गई थी और शैव धर्म का उत्कर्ष धीरे -धीरे बढ़ रहा था। शैवमत के तथा पुन:जीवित हिन्दू धर्म के प्रचार में 'अभिनवगुप्त' तथा शंकराचार्य जैसे दार्शनिकों का बड़ा हाथ था।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-कश्मीर

9. 'अनवार-ए-सुहैली' ग्रंथ किसका अनुवाद है?
    महाभारत
    रामायण
    सूरसागर
    पंचतत्र

10. निम्न में से किस शासक का काल 'संगमरमर का काल' कहलाता है?
    जहाँगीर
    औरंगजेब
    शाहजहाँ
    दारा शिकोह
→   
शाहजहाँ
शाहजहाँ के बचपन का नाम 'ख़ुर्रम' था। ख़ुर्रम जहाँगीर का छोटा पुत्र था, जो छल−बल से अपने पिता का उत्तराधिकारी हुआ था। वह बड़ा कुशाग्र बुद्धि, साहसी और शौक़ीन बादशाह था। वह बड़ा कला प्रेमी, विशेषकर स्थापत्य कला का प्रेमी था। उसका विवाह 20 वर्ष की आयु में नूरजहाँ के भाई आसफ़ ख़ाँ की पुत्री 'आरज़ुमन्द बानो' से सन 1611 में हुआ था।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-शाहजहाँ

11. शिवाजी का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था?
    रायगढ़
    दिल्ली
    रायचूर
    आगरा
→   
रायगढ़ क़िला, महाराष्ट्र
रायगढ़ पश्चिमी भारत का ऐतिहासिक क्षेत्र है। यह मुंबई (भूतपूर्व बंबई) के ठीक दक्षिण में महाराष्ट्र में स्थित है। शिवाजी का राज्याभिषेक रायगढ़ में, 6 जून, 1674 ई. को हुआ था। काशी के प्रसिद्ध विद्वान गंगाभट्ट इस समारोह के आचार्य थे। उपरान्त 1689-90 ई. में औरंगज़ेब ने इस पर अधिकार कर लिया।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-रायगढ़

12. ग्वालियर राज्य की स्थापना किसने की थी?
    माधव राव सिंधिया
    बालाजी बाजीराव
    महादजी सिंधिया
    जीवाजीराव सिंधिया

13. भारत में ईस्ट इण्डिया कम्पनी का पहला गवर्नर-जनरल कौन था?
    लॉर्ड रिपन
    लॉर्ड कर्ज़न
    लॉर्ड इरविन
    वारेन हेस्टिंग्स
→    1750 ई. में वारेन हेस्टिंग्स कम्पनी के एक क्लर्क के रूप में कलकत्ता पहुँचा, और अपनी कार्यकुशलता के कारण शीघ्र ही वह कासिम बाज़ार का अध्यक्ष बन गया। 1772 ई. में इसे बंगाल का गवर्नर बनाया गया। 1773 ई. के 'रेग्युलेटिंग एक्ट' के द्वारा उसे 1774 ई. में बंगाल का गवर्नर जनरल नियुक्त किया गया।ध्यान दें अधिक जानकारी के लिए देखें:-वारेन हेस्टिंग्स

14. भारत के समुद्री मार्ग की खोज किसने की?
    कोलम्बस
    मैंगलेन
    टॉमस मूर
    वास्को द गामा
→   
वास्को द गामा
वास्को द गामा एक पुर्तग़ाली नाविक थे। वास्को द गामा के द्वारा की गई भारत यात्राओं ने पश्चिमी यूरोप से केप ऑफ़ गुड होप होकर पूर्व के लिए समुद्री मार्ग खोल दिए थे। इन्होंने विश्व इतिहास के एक नए युग की शुरुआत की थी। यह यूरोपीय खोज युग के सबसे सफल खोजकर्ताओं में से एक, और यूरोप से भारत सीधी यात्रा करने वाले जहाज़ों के कमांडर थे।ध्यान दें अधिक जानकारी के लिए देखें:-वास्को द गामा

15. 'बड़ा इमामबाड़ा' कहाँ स्थित है?
    आगरा
    लखनऊ
    अजमेर
    इलाहाबाद
→   
बड़ा इमामबाड़ा, लखनऊ
लखनऊ प्राचीन कौशल राज्य का हिस्सा था। इसे भगवान राम ने अपने भाई लक्ष्मण को सौंप दिया था। इसे 'लक्ष्मणावती', 'लक्ष्मणपुर' या 'लखनपुर' के नाम से भी जाना गया, जो बाद में बदल कर लखनऊ हो गया। कला और संस्कृति के संरक्षक अवध के नवाबों के शासनकाल में की गई मुग़ल चित्रकारी आज भी कई संग्रहालयों में है। बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, तथा रूमी दरवाज़ा मुग़ल वास्तुकला के अद्भुत उदाहरण हैं।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-लखनऊ
1. विजयनगर का प्रथम शासक कौन था, जिसने पुर्तग़ालियों के साथ संधि की?
    हरिहर प्रथम
    बुक्का द्वितीय
    देवराय द्वितीय
    कृष्णदेव राय
→    अरब एवं फ़ारस से होने वाले घोड़ों के व्यापार, जिस पर पुर्तग़ालियों का पूर्ण अधिकार था, को बिना रुकावट के चलाने के लिए कृष्णदेव राय को पुर्तग़ाली शासक 'अल्बुकर्क' से संधि करनी पड़ी। पुर्तग़ालियों की विजयनगर के साथ सन्धि के अनुसार, वे केवल विजयनगर को ही घोड़े बेचेंगे। उसने उसे भटकल में क़िला बनाने के लिए अनुमति इस शर्त पर प्रदान की कि, वे मुसलमानों से गोवा छीन लेंगे। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-कृष्णदेव राय

2. बीजापुर का 'गोल गुम्बज' किस शासक का मक़बरा है?
    आदिलशाह प्रथम
    इसमाइल आदिलशाह
    मुहम्मद आदिलशाह
    इनमें से कोई नहीं

3. महाभारत का बांग्ला में अनुवाद बंगाल के किस सुल्तान ने कराया?
    अलाउद्दीन हुसैन शाह
    राजा गणेश
    नुसरत शाह
    इनमें से कोई नहीं

4. निम्नलिखित में से कौन-सा संस्कार स्त्रियों एवं शूद्रों के लिए वर्जित था?
    चूड़ाकर्म
    उपनयन
    नायकरण
    पुंसवन
→   
उपनयन Upanayana
'उपनयन' का अर्थ है "पास या सन्निकट ले जाना।" किन्तु किसके पास ले जाना? सम्भवत: आरम्भ में इसका तात्पर्य था "आचार्य के पास (शिक्षण के लिए) ले जाना।" हो सकता है; इसका तात्पर्य रहा हो नवशिष्य को विद्यार्थीपन की अवस्था तक पहुँचा देना। कुछ गृह्यसूत्रों से ऐसा आभास मिल जाता है, यथा हिरण्यकेशि के अनुसार; तब गुरु बच्चे से यह कहलवाता है "मैं ब्रह्मसूत्रों को प्राप्त हो गया हूँ। मुझे इसके पास ले चलिए। सविता देवता द्वारा प्रेरित मुझे ब्रह्मचारी होने दीजिए।" मानवग्रह्यसूत्र एवं काठक. ने 'उपनयन' के स्थान पर 'उपायन' शब्द का प्रयोग किया है। काठक के टीकाकार आदित्यदर्शन ने कहा है कि उपानय, उपनयन, मौञ्चीबन्धन, बटुकरण, व्रतबन्ध समानार्थक हैं।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- उपनयन संस्कार

5. 'जाति पाति पूछै नहीं कोई, हरि को भजै सो हरि को होई' - ये पंक्तियाँ किसकी हैं?
    रामानंद
    कबीर
    तुलसी
    सूर
→    वैष्णवाचार्य स्वामी रामानंद का जन्म 1299 ई. में प्रयाग में हुआ था। इनके विचारों पर गुरु 'राघवानंद' के विशिष्टा 'द्वैतमत' का अधिक प्रभाव पड़ा। अपने मत के प्रचार के लिए इन्होंने भारत के विभिन्न तीर्थों की यात्रा कीं। तीर्थाटन से लौटने पर अनेक गुरु-भाइयों ने यह कहकर रामानंद के साथ भोजन करने से इंकार कर दिया कि, इन्होंने तीर्थाटन में छुआछूत का विचार, नहीं किया होगा।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-रामानंद

6. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया?
    1526 ई. में
    1576 ई. में
    1605 ई. में
    1660 ई. में

7. निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे प्राचीन वाद्य यंत्र है?
    सितार
    तबला
    सरोद
    वीणा
→   
वीणा
वीणा एक ऐसा वाद्य यंत्र है, जिसका प्रयोग 'शास्त्रीय संगीत' में किया जाता है। वीणा एक तत वाद्य है। प्राचीन ग्रन्थों में गायन के साथ वीणा की संगति का उल्लेख मिलता है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-वीणा

8. ऋग्वेद में जिस अपराध का सबसे अधिक उल्लेख किया गया है, वह था?
    हत्या
    अपहरण
    पशु चोरी
    लूट और राहजनी

9. अकबर काल में भू-राजस्व व्यवस्था की प्रसिद्ध नीति 'आइन-ए दहसाला' पद्धति किसके द्वारा निर्मित की गई थी?
    शाह नवाज़ ख़ाँ
    टोडरमल
    अब्दुर्रहीम रहीम खानखाना
    मुल्ला दो प्याजा
→    टोडरमल, अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तथा अकबर के अर्थमंत्री थे। भू-राजस्व व्यवस्था 'आइन-ए दहसाला' उन्हीं के द्वारा निर्मित की गई थी।

10. भारत का प्रथम गवर्नर-जनरल कौन था?
    वारेन हेस्टिंग्स
    इरविन
    विलियम बैंटिक
    लॉर्ड कैनिंग

11. भारत में सबसे पहला सूती वस्त्र मिल किस शहर में स्थापित किया गया था?
    सूरत
    अहमदाबाद
    बंबई
    कोलकाता
→   
नरीमन पाइंट, मुम्बई
सूती वस्त्र उद्योग, जिसके कारण 19वीं शताब्दी में अहमदाबाद नगर समृद्ध हुआ, अब भी महत्त्वपूर्ण है, लेकिन अब इसका पतन हो रहा है, क्योंकि कई सूती वस्त्र मिलों को रूग्ण इकाई घोषित कर दिया गया है। नए विकासशील उद्योगों में धातु, रसायन, वाहन, इलेक्ट्रानिक्स, इंजीनियरिंग और कई प्रकार के सहायक उद्यम शामिल हैं।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-बंबई

12. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सबसे पहली महिला अध्यक्ष थीं-
    सरोजनी नायडू
    भीखाजी कामा
    एनी बेसेंट
    विजयलक्ष्मी पंडित
→   
एनी बेसेंट
एनी बेसेंट भारतीयों की स्वतंत्रता की ज़बरदस्त पक्षधर थीं। 1914 में उन्होंने भारतीय राजनीति में प्रवेश किया और 1917 में निर्वाचन समिति द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गईं। आमतौर पर पार्टी का अधिवेशन समाप्त होने पर राजनीतिक दल के अध्यक्ष निजी जीवन में व्यस्त हो जाते थे, लेकिन एनी बेसेंट ने पूरे वर्ष देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर पार्टी को संगठित करने का कार्य किया।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-एनी बेसेंट

13. 'पंजाब केसरी' का ख़िताब किसको दिया गया था?
    रणजीत सिंह
    सरदास बलदेव सिंह
    भगत सिंह
    लाला लाजपत राय
→   
लाला लाजपत रायलाला लाजपत राय
लाला लाजपत राय (जन्म-28 जनवरी, 1865, मृत्यु- 17 नवंबर, 1928)। आजीवन ब्रिटिश राजशक्ति का सामना करते हुए अपने प्राणों की परवाह न करने वाले लाला लाजपत राय राय 'पंजाब केसरी' कहे जाते हैं। लाला लाजपत राय भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने देश को आज़ादी दिलाने के लिये अपने प्राणों का बलिदान किया।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-लाला लाजपत राय

14. गांधीजी ने किस क़ानून को 'काला क़ानून ' कहा था?
    रॉलेट एक्ट
    माण्टेग्यू घोषणा
    हंटर आयोग
    कम्युनल अवार्ड

15. हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी?
    कांस्य युग
    पाषाण काल
    नवपाषाण युग
    लौह युग
1. वास्को द गामा कहाँ का रहने वाला था?
    पुर्तग़ाल
    हॉलैंड
    अमेरिका
    फ्रांस

2. निम्न में से टीपू सुल्तान की राजधानी क्या थी?
    श्रीरंगपट्टनम
    मैसूर
    बंगलौर
    भाग्यनगर

3. दिंडिगल नाम है-
    केरल के एक पक्षी विहार का
    कर्नाटक के एक त्योहार का
    आंध्र प्रदेश के एक तटीय नगर का
    तमिलनाडु के एक नगर का

4. 'कम्युनिस्ट इंटरनेशनल' का सदस्य बनने वाला पहला भारतीय कौन था?
    एम. एन. राय
    मुजफ़्फ़र अहमद
    एस. ए. डांगे
    इनमें से कोई नहीं

5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम मुस्लिम प्रेसीडेंट कौन था?
    अबुल कलाम आज़ाद
    रफ़ी अहमद किदवई
    एम. ए. अंसारी
    बदरुद्दीन तैयबजी

6. 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा किसने दिया था?
    खुदीराम बोस
    सुभाष चन्द्र बोस
    महात्मा गांधी
    भगत सिंह

7. सिंधु सभ्यता का सर्वाधिक उपयुक्त नाम क्या है?
    हड़प्पा सभ्यता
    सिंधु सभ्यता
    सिंधु घाटी सभ्यता
    इनमें से कोई नही

8. कपिल मुनि द्वारा प्रतिपादित दार्शनिक प्रणाली कौन-सी है?
    पूर्व मीमांसा
    सांख्य दर्शन
    न्याय दर्शन
    उत्तर दर्शन

9. भारत से उत्तर की ओर के देशों में बौद्ध धर्म के जिस संप्रदाय का प्रचलन हुआ, उसका नाम है-
    हीनयान
    महायान
    शून्यवाद
    इनमें से कोई नहीं

10. हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहाँ किया करता था?
    मथुरा
    प्रयाग
    वाराणसी
    पेशावर

11. मुग़ल काल में निम्नलिखित बन्दरगाहों में से किसको 'बाबूल मक्का' (मक्का द्वार) कहा जाता था?
    कालीकट
    भड़ौच
    खम्भात
    सूरत

12. भारत में तम्बाकू के प्रचलन का श्रेय किसे है?
    अंग्रेज़ों को
    पुर्तग़ालियों को
    डच लोगों को
    फ्राँसीसियों को

13. सोने के सर्वाधिक सिक्के किस काल में जारी किये गये?
    कुषाण काल
    गुप्त काल
    मौर्य काल
    हिन्द-यवन काल

14. किस व्यक्ति को द्वितीय अशोक कहा जाता है?
    समुद्रगुप्त
    चन्द्रगुप्त मौर्य
    हर्षवर्धन
    स्कंदगुप्त

15. शून्य की खोज किसने की थी?
    वराहमिहिर
    भास्कर
    आर्यभट्ट
    इनमें से कोई नहीं

No comments:

Post a Comment