Monday 5 December 2011

geography Quize 2

1. भारत के किस राज्य का समुद्री तट सबसे अधिक लम्बा है?
    आन्ध्र प्रदेश
    महाराष्ट्र
    गुजरात
    तमिलनाडु
→   
गुजरात विद्युत निगम, वड़ोदरा
गुजरात का इतिहास ईस्वी पूर्व लगभग 2,000 साल पुराना है। यह भी मान्यता है कि भगवान कृष्ण मथुरा छोड़कर सौराष्ट्र के पश्चिमी तट पर जा बसे थे, जो द्वारका अर्थात 'प्रवेशद्वार' कहलाया। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में 1600 किलोमीटर है और दूसरे स्थान पर आन्ध्र प्रदेश राज्य का समुद्र तट 972 किलोमीटर हैध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-गुजरात

2. ज्वार-भाटा सामान्यतः 24 घण्टे में कितनी बार आता है?
    चार
    दो
    एक
    एक बार भी नहीं

3. निम्न में से कौन-सी नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है?
    नील नदी
    कांगो नदी
    अमेजन नदी
    नाइजर नदी

4. 'ब्यूनस आयर्स' निम्न में से किस लिए प्रसिद्ध है?
    ऊनी सामान
    रेशम उद्योग
    डेयरी पदार्थ व माँस
    इनमें से कोई नहीं

5. जलयान निर्माण में प्रथम स्थान रखने वाला एशियाई देश कौन-सा है?
    चीन
    जापान
    सिंगापुर
    मलेशिया
→    जापान एशिया महाद्वीप में स्थित एक देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। जापानी अपने देश को 'निप्पन' कहते हैं, जिसका मतलब 'सूर्यनिकास' है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-जापान

6. भारत के किस राज्य में देश की 25% भैंसें पाली जाती हैं?
    पंजाब
    उत्तर प्रदेश
    राजस्थान
    हरियाणा
→   
कृष्ण जन्मभूमि, मथुरा
उत्तर प्रदेश राज्य उत्तर में हिमालय और दक्षिण में विंध्य पर्वतमाला से उदगमित नदियों के द्वारा भली-भाँति अपवाहित है। गंगा एवं उसकी सहायक नदियों, यमुना नदी, रामगंगा नदी, गोमती नदी, घाघरा नदी और गंडक नदी को हिमालय के हिम से लगातार पानी मिलता रहता है। विंध्य श्रेणी से निकलने वाली चंबल नदी, बेतवा नदी और केन नदी यमुना नदी में मिल जाती हैं।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-उत्तर प्रदेश

7. कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाला दर्रा कौन सा है?
    बोलन
    जोजिला
    बनिहाल
    लिपुलेख

8. थार मरुस्थल में सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन सी है?
    डीडवाना
    सांभर
    कुचामन
    सरगोल
→   
सांभर झील में गडवाल, जयपुर
भारत के राजस्थान राज्य में जयपुर नगर के समीप स्थित यह लवण जल (खारे पानी) की झील है। देश की सबसे बडी खारे पानी की झील सांभर नमक के सबसे बडे स्‍त्रोत होने के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी अत्‍यन्‍त आकर्षक स्‍थल है। उत्‍तरी भारत के चौहान राजाओं की प्रथम राजधानी सांभर पौराणिक दृष्टि से भी महत्‍वपूर्ण है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-सांभर

9. गंगा नदी किस राज्य से होकर नहीं गुजरती है।
    उत्तर प्रदेश
    बिहार
    हरियाणा
    पश्चिम बंगाल
→   
ट्रिडेंट होटल, गुड़गांव
हरियाणा के रूप में जाना जाने वाला क्षेत्र (उत्तर वैदिक युग, लगभग 800-500 ई.पू. का मध्यमा देश, यानी मध्य क्षेत्र) हिन्दू धर्म का जन्मस्थल माना जाता है। यह उस क्षेत्र में है, जहाँ आर्यों का पहला स्तोत्र गाया गया था, और सर्वाधिक प्राचीन पांडुलिपियां लिखी गई थीं।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-हरियाणा

10. हमारी आकाश गंगा की आकृति किस प्रकार की है?
    वृत्ताकार
    दीर्घवृत्ताकार
    स्पाइरल
    उपरोक्त में से कोई नहीं

11. भारत में ताज़े जल की सबसे बड़ी झील कौन सी है?
    सांभर झील
    डल झील
    वूलर झील
    गोविन्द सागर

12. भारत में सबसे बड़ा पश्चभूमि पत्तन कहाँ पर है?
    मुम्बई
    कोलकाता
    चेन्नई
    काण्डला
→   
गेटवे ऑफ इंडिया, मुम्बई
मुम्बई शहर प्रायद्विपीय स्थल पर बसा हुआ है, जो मूलतः पश्चिम भारत के कोंकण तट के पास स्थित सात द्वीपिकाओं से मिलकर बना है। 17 वीं शताब्दी से अपवाह व भूमि फिर से हासिल करने की परियोजनाओं और जलमार्गों व जल अवरोधकों के निर्माण के कारण ये द्वीपिकाएं मिलकर एक बड़े भूभाग का निर्माण करती हैं, जिसे बंबई द्वीप के नाम से जाना जाता था।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-मुम्बई

13. भारत में उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वन कहाँ पाए जाते हैं?
    आन्ध्र प्रदेश
    मध्य प्रदेश
    केरल
    उड़ीसा
→   
चिरयिनकीज़ू, तिरुअनंतपुरम
पूर्व में ऊंचे पश्चिमी घाट और पश्चिम में अरब सागर के मध्य में स्थित केरल प्रदेश की चौड़ाई 35 कि. मी. से 120 कि. मी.तक है। भौगोलिक दृष्टि से केरल पर्वतीय क्षेत्रों, घाटियों, मध्‍यवर्ती मैदानों तथा समुद्र का तटवर्ती क्षेत्र हैं। केरल नदियों और तालाबों के सम्बंध में बहुत ही समृद्ध है। केरल में 44 नदियां बहती हैं, जिनमें 41 नदियाँ पश्चिम की ओर और तीन पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ हैं।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-केरल

14. काली मिट्टी किस फ़सल के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
    मक्का
    ख़रबूज़ा
    चावल
    कपास
→   
कपास के फूल
कपास नकदी फ़सल है। इससे रूई तैयार की जाती है, कपास को 'सफ़ेद सोना' भी कहा जाता है। कपास लम्बे रेशे वाले सबसे सर्वोत्तम प्रकार के होते हैं, जिसकी लम्बाई 5 सें. मी. से अधिक होती है। इससे उच्च कोटि का कपड़ा बनाया जाता है। तटीय क्षेत्रों में पैदा होने के कारण इसे 'समुद्र द्वीपीय कपास' भी कहते हैं।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-कपास

15. दुग्ध मेखला क्या है?
    सौर-मण्डल का एक ग्रह
    एक तारा
    एक मन्दाकिनी
    एक तारामण्डल
1. उत्तर प्रदेश में दो परमाणु ऊर्जा इकाइयाँ कहाँ पर स्थापित हो रही हैं?
    हरिद्वार में
    मसूरी में
    नरौरा में
    नरेन्द्रनगर में

2. मध्य प्रदेश की सर्वाधिक जनसंख्या वाली जनजाति कौन-सी है?
    गोंड
    भील
    कोरबा
    ओरांव

3. तिब्बत के पठार की समुद्र तल से औसत ऊँचाई कितनी है?
    2 किमी
    3 किमी
    4 किमी
    5 किमी

4. केसर का वाणिज्यिक स्तर पर उत्पादन निम्न में से किस राज्य में होता है?
    जम्मू और कश्मीर
    हिमाचल प्रदेश
    पंजाब
    केरल

5. भारतीय बागवानी विश्वविद्यालय कहाँ पर स्थित है?
    देहरादून
    बंगलौर
    मसूरी
    सोलन, हिमाचल प्रदेश

6. निम्न में से भूकम्पमापी यंत्र कौन-सा है?
    क्रेस्कोग्राफ़
    सीस्मोग्राफ़
    गीगर काउंटर
    रेनगेज

7. भारत किस खनिज के उत्पादन में आत्मनिर्भर है?
    टिन
    सोना
    चांदी
    ग्रेफाइट

8. संगमरमर क्या है?
    अवसादी चट्टान
    तल छटीय चट्टान
    कायांतरित चट्टान
    आग्नेय चट्टान

9. मध्य प्रदेश की सर्वाधिक ऊँची चोटी कौन-सी है?
    जानापाव
    धूपगढ़
    बागली
    देवगढ़

10. जनजातीय लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था?
    कृषि
    पशुपालन
    आखेट
    इनमें से कोई नहीं

11. भारत में ज्वारीय ऊर्जा की सर्वाधिक संभावनाएँ कहाँ पर है?
    मद्रास
    कोचीन
    विशाखापट्टनम
    भावनगर

12. भारत के कुल क्षेत्रफल में वनों का क्षेत्रफल कितना है?
    24.5 प्रतिशत
    20 प्रतिशत
    33 प्रतिशत
    22 प्रतिशत

13. ऑस्ट्रेलिया में स्थित 'कालगुर्ली' किसके लिए विख्यात है?
    स्वर्ण उत्पादन
    उत्तम जलवायु
    शिक्षा केन्द्र
    मुर्गीपालन

14. मध्य प्रदेश में 'कोरबा' किस खनिज के लिए जाना जाता है?
    एल्युमिनियम उद्योग के लिए
    ताँबा के लिए
    अभ्रक के लिए
    इस्पात के लिए

15. संसार की सर्वमहत्त्वपूर्ण जहाज़ी नहर कौन-सी है?
    कील नहर
    पनामा नहर
    सू-नहर
    स्वेज नहर
1. जनगणना-2001 के अनुसार निम्न राज्यों में से किसका जनसंख्या घनत्व अधिकतम है?
    केरल
    मध्य प्रदेश
    उत्तर प्रदेश
    पश्चिम बंगाल

2. 'बालिआरिका' द्वीप समूह कहाँ स्थित हैं?
    भूमध्य सागर
    काला सागर
    बाल्टिक सागर
    उत्तरी सागर

3. निम्न नगरों में से कौन-सा नगर कर्क रेखा के निकट स्थित है?
    दिल्ली
    कोलकाता
    जोधपुर
    नागपुर

4. निम्नलिखित में से कौन-सी फ़सल 'बरक घाटी' की महत्त्वपूर्ण फ़सल है?
    पटसन
    गन्ना
    चाय
    कपास

5. सर्वोत्तम किस्म का संगमरमर कहाँ पाया जाता है?
    मकराना
    जबलपुर
    जैसलमेर
    सिंहभूमि

6. निम्न राज्यों में से किसका क्षेत्रफल सबसे कम है?
    आंध्र प्रदेश
    गुजरात
    कर्नाटक
    तमिलनाडु

7. निम्न में से कौन-सा प्राकृतिक ईधन है?
    कोलगैस
    कोक
    पेट्रोलियम
    टार

8. किस ग्रह के चारों ओर वलय होते हैं?
    शनि ग्रह
    बृहस्पति ग्रह
    बुध ग्रह
    पृथ्वी ग्रह

9. कौन-सा फल उष्ण-कटिबन्धीय नहीं है?
    अखरोट
    नारियल
    सेब
    काजू

10. 'हरित क्रांति' से सर्वाधिक उत्पादन निम्न में से किस खाद्यान्न का हुआ है?
    तिलहन
    गेहूँ
    गन्ना
    दलहन

11. निम्न में से किस राज्य से होकर कर्क रेखा गुज़रती है?
    उड़ीसा
    उत्तर प्रदेश
    बिहार
    आंध्र प्रदेश

12. भारत में सर्वाधिक कोयला भंडार किस राज्य में पाए-जाते हैं?
    छत्तीसगढ़
    मध्य प्रदेश
    झारखण्ड
    उड़ीसा

13. 'बेम्बानाद झील' कहाँ पर है?
    आंध्र प्रदेश
    केरल
    उड़ीसा
    तमिलनाडु

14. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रह सबसे कम समय में सूर्य का चक्कर लगाता है?
    प्लूटो
    पृथ्वी ग्रह
    बुध ग्रह
    शनि ग्रह

15. ओजोन परत के संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
    15 अगस्त को
    16 सितम्बर को
    24 अक्टूबर को
    1 मई को
1. भारत में लौह-अयस्क निम्न में किस क्रम की शैलों में पाया जाता है?
    विन्ध्यन
    कडप्पा
    धारवाड़
    गोण्डवाना

2. उच्चतम लवणता कहाँ पाई जाती है?
    मृत सागर में
    लाल सागर में
    महान सॉल्ट झील संयुक्त राज्य अमेरिका में
    झील वान-टर्की में

3. गत 25 वर्षों में नलकूप सिंचाई का सर्वाधिक शानदार विकास कहाँ हुआ है?
    गंगा-घाघरा दोआब में
    गंगा-यमुना दोआब में
    सरयू पार मैदान में
    बुन्देलखण्ड में

4. मृगतृष्णा किसका उदाहरण है?
    अपवर्तन का
    पूर्ण आन्तरिक परावर्तन का
    विक्षेपण का
    विवर्तन का

5. निम्नांकित राज्यों में से कहाँ पर साइबेरियन सारस के लिए आदर्श प्राकृतिक निवास है?
    अरुणाचल प्रदेश
    असम
    आंध्र प्रदेश
    उड़ीसा

6. उत्तर प्रदेशीय हिमालय का सर्वोच्च शिखर कौन-सा है?
    चौखम्बा
    धौलागिरि
    नन्दा देवी
    उड़ीसा

7. ओजोन पर्त के संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
    15 अगस्त को
    16 सितम्बर को
    24 अक्तूबर को
    1 मई को

8. ग्लोब पर दो स्थानों के बीच न्यूनतम दूरी क्या होती है?
    45 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर
    45 डिग्री दक्षिणी अक्षांश पर
    प्रधान देशांतर पर
    अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पर

9. नीली क्रांति किससे सम्बन्धित है?
    खाद्यान्न उत्पादन से
    तिलहन उत्पादन से
    दुग्ध उत्पादन से
    मत्स्य उत्पादन से

10. भारत का सर्वाधिक नगरीकृत राज्य कौन-सा है?
    गुजरात
    महाराष्ट्र
    तमिलनाडु
    पश्चिम बंगाल
1. भारत के किस राज्य में 'नागार्जुन सागर परियोजना' है?
    आंध्र प्रदेश
    मध्य प्रदेश
    उत्तर प्रदेश
    तमिलनाडु
→   
चारमीनार, हैदराबाद
भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर यह राज्य है। क्षेत्रफल के अनुसार भारत का यह चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से पाँचवा सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में 1600 किलोमीटर है और दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट 972 किलोमीटर है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-आंध्र प्रदेश

2. भारत में सर्वाधिक गेहूँ उत्पादक प्रदेश कौन-सा है?
    बिहार
    हरियाणा
    पंजाब
    उत्तर प्रदेश
→   
विश्वनाथ मन्दिर, वाराणसी
उत्तर प्रदेश भारत का जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। उत्तर प्रदेश के दूसरे महत्त्वपूर्ण नगर- आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, मेरठ, वाराणसी (बनारस), गोरखपुर, ग़ाज़ियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, फ़ैज़ाबाद, कानपुर हैं। इस राज्य के पड़ोसी राज्य हैं - उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, बिहार। उत्तर प्रदेश की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 2,40,927 वर्ग किमी. है। यह भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-उत्तर प्रदेश

3. अजंता और एलोरा गुफाएँ किस प्रदेश में स्थित हैं?
    आंध्र प्रदेश
    मध्य प्रदेश
    महाराष्ट्र
    राजस्थान
→   
अजंता की गुफ़ाएँ
प्राचीन महाजनपदों में 'अश्मक' या 'अस्सक' का स्थान आधुनिक अहमदनगर के आसपास का माना जाता है। सम्राट अशोक के शिलालेख भी मुंबई के निकट पाए गए हैं। महाराष्ट्र के पहले प्रसिद्ध शासक सातवाहन (ई.पू. 230 से 225 ई.) थे, जो महाराष्ट्र राज्य के संस्‍थापक थे। उन्‍होंने अपने पीछे बहुत से साहित्यिक, कलात्‍मक तथा पुरातात्विक प्रमाण छोड़े हैं। उनके शासनकाल में मानव जीवन के हर क्षेत्र में भरपूर प्रगति हुई।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-महाराष्ट्र

4. 'महात्मा गाँधी सेतु' कहाँ स्थित है?
    बिहार
    आंध्र प्रदेश
    मध्य प्रदेश
    उत्तर प्रदेश
→   
वैशाली, बिहार
बिहार का उल्‍लेख वेदों, पुराणों और प्राचीन महाकाव्‍यों में मिलता है। यह राज्‍य महात्‍मा बुद्ध और 24 जैन तीर्थकरों की कर्मभूमि रहा हैं। ईसा पूर्व काल में इस क्षेत्र पर बिम्बिसार, पाटलिपुत्र की स्‍थापना करने वाले उदयन, चन्द्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक सहित मौर्य, शुंग तथा कण्‍व राजवंश के नरेशों ने राज किया। इसके पश्‍चात कुषाण शासकों का समय आया और बाद में गुप्‍त वंश के चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने बिहार पर राज किया।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-बिहार

5. 'केंद्रीय खनन अनुसंधान संस्थान' कहाँ स्थित है?
    कटक में
    धनबाद में
    जमशेदपुर में
    भावनगर में
→   
कोयले की खान, धनबाद
धनबाद भारत के झारखंड में स्थित एक शहर है जो कोयले की ख़ानों के लिए पूरे देश में मशहूर है। यह औद्योगिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व वाणिज्यिक क्षेत्र में अग्रणी है। झारखंड में स्थित इस शहर को कोयला राजधानी नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के उन चुनिंदा शहरों में से है जिसकी आबादी पूरी गति से बढ़ रही है।ध्यान दें अधिक जानकारी के लिए देखें:- धनबाद

6. संसार का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन-सा है?
    कालाहारी मरुस्थल
    मरुस्थल
    सहारा मरुस्थल
    थार मरुस्थल

7. विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केन्द्र निम्न में से किस स्थान पर स्थित है?
    श्री हरिकोटा
    पुणे
    अहमदाबाद
    तिरुअनंतपुरम
→   
चिरयिनकीज़ू, तिरुअनंतपुरम
तिरुअनंतपुरम केरल की राजधानी है। पहले इसका नाम 'त्रिवेन्द्रम' था। तिरुअनंतपुरम का शाब्दिक अर्थ है- 'तिरु' यानी 'पवित्र एवं अनंत' अर्थात 'सहस्त्रमुखी नाग' तथा पुरम यानी 'आवास'। केरल दक्षिण भारत का एक ऐसा राज्य है, जहाँ प्रकृति एवं संस्कृति का सबसे अलग संगम मिलता है। इस प्रदेश को एक तरफ अरब सागर के नीले जल तो दूसरी तरफ पश्चिमी घाट की हरी-भरी पहाड़ियों ने अद्भुत नैसर्गिक सौंदर्य प्रदान किया है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-तिरुअनंतपुरम

8. भारत में जनजातियों के निर्धारण का क्या आधार है?
    सांस्कृतिक विशेषीकरण और विभिन्न आवास
    भाषा और बोली
    सामाजिक रीति रिवाज की विभिन्नताएँ
    आर्थिक स्तर

9. राजस्थान नहर कहाँ से निकलती है?
    रावी
    व्यास
    सतलुज
    चम्बल
→   
सतलुज नदी
सतलुज उत्तरी भारत में बहने वाली एक नदी है। जो सदानीरा (हर मौसम में बहती है) है और जिसकी लम्बाई पंजाब में बहने वाली पाँचों नदियों में सबसे अधिक है। यह पाकिस्तान में होकर बहती है। ऋग्वेद के नदीसूक्त में इसे शुतुद्रि कहा गया है।ध्यान दें अधिक जानकारी के लिए देखें:- सतलुज नदी

10. टोडा जनजाति कहाँ निवास करती है?
    अरावली पहाड़ियों पर
    मध्य प्रदेश में
    नीलगिरि की पहाड़ियों पर
    विंध्याचल की पहाड़ियों पर
→   
नीलगिरि पहाड़ियाँ, तमिलनाडु
नीलगिरि पहाड़ियाँ, तमिलनाडु राज्य का पर्वतीय क्षेत्र है, दक्षिणी भारत में स्थित हैं। नीलगिरि की चोटियाँ आसपास के मैदानी क्षेत्र से अचानक उठकर 1,800 से 2,400 मीटर की ऊँचाई तक पहुँचती हैं; इनमें से एक 2,637 ऊँचा डोडाबेट्टा तमिलनाडु का शीर्ष बिन्दू है।ध्यान दें अधिक जानकारी के लिए देखें:- नीलगिरि पहाड़ियाँ

11. भारतीय मानक समय निम्नलिखित स्थानों में से किसके समीप से लिया जाता है?
    इलाहाबाद (नैनी)
    लखनऊ
    मेरठ
    मुज़फ़्फ़रनगर
→   
इलाहाबाद में कुम्भ मेला
इलाहाबाद शहर, दक्षिणी उत्तर प्रदेश राज्य के उत्तरी भारत में स्थित है। इलाहाबाद गंगा और यमुना नदी पर बसा हुआ है। इलाहाबाद गंगा और यमुना के संगम के लिए बहुत प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि इस संगम पर भूमिगत रूप से सरस्वती नदी भी आकर मिलती है। गंगा और यमुना नदियों के संगम पर बसा इलाहाबाद वाराणसी (भूतपूर्व बनारस) व हरिद्वार के समकक्ष पवित्र प्राचीन प्रयाग की भूमि पर स्थित है। यह स्थान सामरिक दृष्टि से बड़ा महत्त्वपूर्ण है। इलाहाबाद उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक महत्त्वपूर्ण ज़िला है।ध्यान दें अधिक जानकारी के लिए देखें:- इलाहाबाद

12. निम्नांकित में से कौन-सा राज्य भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य है?
    असम
    तमिलनाडु
    अरुणाचल प्रदेश
    पश्चिम बंगाल
→   
असम के चाय के बाग़ान में लड़कियाँ
असम या आसाम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सरहदी राज्य है। भारत-भूटान और भारत-बांग्लादेश सरहद कुछ हिस्सों में असम से जुडी है। यहाँ पर कपिली नदी और ब्रह्मपुत्र नदी भी बहती है।ध्यान दें अधिक जानकारी के लिए देखें:- असम

13. भारतीय चमड़े का निर्यात सबसे अधिक कहाँ किया जाता है?
    संयुक्त राज्य अमरीका
    सोवियत संघ
    इंग्लैंड
    पश्चिमी जर्मनी
→    इंग्लैंड को इंग्लिस्तान भी कहा जाता है। इंग्लैंड संयुक्त राजशाही यानि युनाइडेट किंग्डम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से अंग्रेज़ी चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इंग्लैंड की राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है।ध्यान दें अधिक जानकारी के लिए देखें:- इंग्लैंड

14. भारत में हरित क्रांति का सर्वाधिक प्रभाव किस फ़सल पर पड़ा?
    धान
    मक्का
    ज्वार
    गेहूँ
→   
गेहूँ की कटाई
गेहूँ विश्वव्यापी महत्त्व की फ़सल है। यह लाखों लोगों का मुख्य खाद्य है। मुख्य रूप से एशिया में धान की खेती की जाती है, तो भी विश्व के सभी प्रायद्वीपों में गेहूँ उगाया जाता है। विश्व की बढ़ती जनसंख्या के लिए गेहूँ लगभग 20 प्रतिशत आहार कैलोरी की पूर्ति करता है। विश्वव्यापी गेहूँ उत्पादन वर्ष 2007-2008 में 62.22 करोड़ टन तक पहुँच गया था। भारत गेहूँ का चीन के बाद दूसरा विशालतम उत्पादक है। खाद्यान्न फ़सलों के बीच गेहूँ विशिष्ट स्थान रखता है।ध्यान दें अधिक जानकारी के लिए देखें:- गेहूँ

15. भारत में वर्षा का आधिक्य होते हुए भी यह देश प्यासी धरती समझा जाता है, इसका क्या कारण है?
    वर्षा के पानी का तेजी से बह जाना
    वर्षा के पानी का शीघ्रता से भाप बनकर उड़ जाना
    वर्षा का कुछ ही महीने होना
    उपर्युक्त सभी
1. निम्नलिखित में से किस एक के लिए 'सतारा' प्रसिद्ध है?
    ऊष्मा विद्युत संयंत्र
    पवन ऊर्जा संयंत्र
    जल-विद्युत ऊर्जा संयंत्र
    नाभिकीय विद्युत संयंत्र

2. 'सहरिया' जनजाति के लोग कहाँ के निवासी हैं?
    आन्ध्र प्रदेश
    असम
    राजस्थान
    उड़ीसा

3. 'गाँधी सागर बाँध' निम्नलिखित में से किस एक का भाग है?
    चम्बल परियोजना
    कोसी परियोजना
    दामोदर घाटी परियोजना
    भाखड़ा नांगल परियोजना

4. निम्नलिखित राष्ट्रमार्गों में से किसकी लंबाई सबसे अधिक है?
    आगरा-मुंबई
    चेन्नई-थाणे
    कोलकाता-हजीरा
    पुणे-मछलीपत्तनम

5. 'सांबर झील' राजस्थान के किस नगर के सबसे निकटतम है?
    भरतपुर
    जोधपुर
    जयपुर
    उदयपुर

6. 'बोकारो' का तापीय बिजली घर कहाँ स्थित है?
    बिहार
    छत्तीसगढ़
    झारखण्ड
    उड़ीसा

7. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पर निम्नलिखित उच्च न्यायालयों में से किस एक का क्षेत्राधिकार है?
    कोलकाता
    आन्ध्र प्रदेश
    मद्रास
    उड़ीसा

8. भारत में फ्रांसीसियों ने अपना सबसे पहला कारख़ाना निम्न स्थानों में से कहाँ स्थापित किया था?
    पुलिकट
    सूरत
    कोचीन
    कासिम बाज़ार

9. निम्न नगरों में से माध्य समुद्रतल से किसकी ऊँचाई अधिकतम है?
    बंगलौर
    दिल्ली
    जोधपुर
    नागपुर

10. निम्नलिखित में से कौन-सी फ़सल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है?
    आलू
    सूरजमुखी
    सोर्घम
    मटर

11. वायुमण्डल में प्रकाश के विसरण का क्या कारण है?
    कार्बन डाइऑसाइड
    धूलि-कण
    हीलियम
    जल-वाष्प

12. जनगणना 2001 के अनुसार निम्न राज्यों में से किस एक राज्य में अधिकतम महिला साक्षरता दर है?
    छत्तीसगढ़
    मध्य प्रदेश
    उड़ीसा
    राजस्थान

13. सूर्य के गिर्द एक परिक्रमा लगाने के लिए निम्न में से कौन-सा एक ग्रह अधिकतम समय लेता है?
    पृथ्वी ग्रह
    बृहस्पति ग्रह
    मंगल ग्रह
    शुक्र ग्रह

14. बौद्धों की अधिकतम संख्या कहाँ पाई जाती है?
    बिहार में
    कर्नाटक में
    महाराष्ट्र में
    उत्तर प्रदेश में

15. भारत में प्रथम बार रेल कब चली?
    1854
    1853
    1876
    1856
1. जनगणना 2001 के अनुसार, भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किसकी जनसंख्या उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक है?
    पश्चिम बंगाल
    महाराष्ट्र
    बिहार
    तमिलनाडु

2. ज्वालामुखी पर्वत 'माउंट सेंट हेल्स' कहाँ स्थित है?
    चिली
    जापान
    फिलीपीन्स
    संयुक्त राज्य अमरीका

3. सौर मण्डल का सबसे छोटा ग्रह कौन-सा है?
    प्लूटो
    शुक्र ग्रह
    मंगल ग्रह
    बुध ग्रह

4. भारत में निम्न में से सबसे बड़ा पोत प्रांगण कहाँ है?
    कोलकाता
    मुम्बई
    कोच्चि
    विशाखापत्तनम

5. 'बैरोमीटर' के पाठ्यांक में अचानक गिरावट आ जाये, तो कौन-सी दशा इंगित होती है?
    तूफ़ानी मौसम
    प्रशांत मौसम
    शीत एवं शुष्क मौसम
    उष्ण एवं उज्ज्वल मौसम

6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तारा पृथ्वी के सर्वाधिक समीप है?
    ध्रुवतारा
    ऐल्फा सेंटाराइ
    सूर्य तारा
    चन्द्रमा

7. उत्तर प्रदेश की सबसे लम्बी नहर कौन-सी है?
    घाघरा नहर
    केन नहर
    निचली गंग नहर
    शारदा नहर

8. निम्नलिखित में से सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है?
    प्लूटो
    नेप्च्यून
    बृहस्पति ग्रह
    मंगल ग्रह

9. निम्नलिखित शहरों में से किस शहर की आबादी सबसे ज़्यादा है?
    दिल्ली
    बीजिंग
    मुंबई
    बैंकाक

10. 'पेंगुइन' चिड़िया कहाँ पाई जाती है?
    अफ्रीका
    उत्तरी अमेरिका
    अंटार्कटिका
    दक्षिणी अमेरिका

11. भारत का प्राचीनतम पर्वत कौन-सा है?
    हिमालय
    विन्ध्याचल पर्वत
    अरावली पर्वतमाला
    नीलगिरि

12. अंग्रेजों ने भारत में अपनी प्रथम फैक्ट्री कहाँ पर स्थापित की थी?
    कलकत्ता
    अहमदाबाद
    भड़ौच
    सूरत

13. पंजाब में अमृतसर नगर को किसने स्थापित किया था?
    गुरु नानक
    गुरु तेग बहादुर सिंह
    गुरु गोविन्द सिंह
    गुरु रामदास

14. भारत में प्रथम रेल लाइन का निर्माण किन दो शहरों के बीच हुआ था?
    हावड़ा और सेरामपुर के बीच
    मुम्बई और थाणे के बीच
    मद्रास और गुंटूर के बीच
    दिल्ली तथा आगरा के बीच

15. चीनी उद्योग सबसे अधिक किस राज्य में विकसित है?
    पंजाब
    आंध्र प्रदेश
    हरियाणा
    उत्तर प्रदेश
1. निम्न में से कौन सा महाद्वीप 'प्यासी भूमि का देश' कहा जाता है?
    दक्षिण अमेरिका
    अफ़्रीका
    आस्ट्रेलिया
    यूरोप

2. भारी मोटर गाड़ियों के लिये डीजल तेल को प्राथमिकता दी जाती है, क्योंकि-
    इससे उच्च क्षमता और ईंधन की बचत होती है।
    सस्ता ईंधन व्यय होता है।
    इंजन को हानि कम पहुँचती है।
    कच्चे तेल से उच्च औद्योगिक उत्पादन होता है।

3. भारत में निम्न में से किस राज्य में अभ्रक का सर्वाधिक उत्पादन किया जाता है?
    झारखण्ड
    बिहार
    राजस्थान
    मध्य प्रदेश
→   
झारखण्ड का एक दृश्य
झारखण्ड राज्य खनिज संसाधनों में देश का समृद्धतम राज्य है। यहाँ उपलब्ध प्रमुख खनिज हैं- कोयला, लोहा, चूना पत्थर, खनिज तांबा, बॉक्साइट, चीनी मिट्टी, काइनाइट चिकनी मिट्टी, डोलोमाइट, ग्रेफाइट, बैंटोनाइट, साबुन पत्थर बिल्लौरी रेत और सिलिका बालू। इस नवगठित राज्य में सिंहभूम, बोकारो, हज़ारीबाग, रांची, कोडरमा और धनबाद में कोयला, अभ्रक और अन्य खनिजों के दोहन की अपार क्षमताएं हैं।।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-झारखण्ड

4. 2001 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य में लिंगानुपात में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई है?
    छत्तीसगढ़
    मध्य प्रदेश
    उत्तर प्रदेश
    राजस्थान
→   
चित्रकोट जलप्रपात, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से बनाया गया यह राज्य भारतीय संघ के 26 वें राज्य के रूप में 1 नवंबर, 2000 को पूर्ण अस्तित्व में आया। प्राचीन काल में इस क्षेत्र को 'दक्षिण कोशल' के नाम से जाना जाता था। इस क्षेत्र का उल्लेख रामायण और महाभारत में भी मिलता है। छठी और बारहवीं शताब्दियों के बीच सरभपूरिया, पांडुवंशी, सोमवंशी, कलचुरी और नागवंशी शासकों ने इस क्षेत्र पर शासन किया। कलचुरी और नागावंशी शासकों ने इस क्षेत्र पर शासन किया कलचुरियों ने छत्तीसगढ़ पर सन 980 से लेकर 1791 तक राज किया सन 1854 में अंग्रेज़ों के आक्रमण के बाद महत्त्व बढ़ गया सन 1904 में संबलपुर उड़ीसा में चला गया और 'सरगुजा' रियासत बंगाल से छत्तीसगढ़ के पास आ गई। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-छत्तीसगढ़

5. 'शिवसमुद्रम जल प्रपात' निम्न में से किस नदी पर स्थित है?
    नर्मदा नदी
    कावेरी नदी
    तुंगभद्रा नदी
    चम्बल नदी
→   
नर्मदा नदी
इसका उद्गम विंध्याचल की मैकाल पहाड़ी श्रृंखला में अमरकंटक नामक स्थान में है । मैकाल से निकलने के कारण नर्मदा को मैकाल कन्या भी कहते हैं। स्कंद पुराण में इस नदी का वर्णन रेवा खंड के अंतर्गत किया गया है । कालिदास के ‘मेघदूतम्’ में नर्मदा को रेवा का संबोधन मिला है , जिसका अर्थ है—पहाड़ी चट्टानों से कूदने वाली। वास्तव में नर्मदा की तेजधारा पहाड़ी चट्टानों पर और भेड़ाघाट में संगमरमर की चट्टानों के ऊपर से उछलती हुई बहती है ।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-नर्मदा नदी

6. भारत में सर्वाधिक लम्बाई वाला रेलवे प्रखण्ड कौन-सा है?
    मध्य रेलवे
    पश्चिम रेलवे
    उत्तर रेलवे
    पूर्व रेलवे

7. 'सारगैसो सागर' निम्न में से कहाँ स्थित है?
    प्रशांत महासागर
    एटलाण्टिक महासागर
    हिन्द महासागर
    भूमध्य सागर

8. निम्न में से कौन-सी बागानी फ़सल नहीं है?
    कहवा
    चाय
    रबर
    चावल
→   
चावल की फ़सल
चावल विश्व की दूसरी सर्वाधिक क्षेत्रफल पर उगाई जाने वाली फ़सल है। विश्व में लगभग 15 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर 45 करोड़ टन चावल का उत्पादन होता है। भारत विश्व में चावल का दूसरा बड़ा उत्पादक देश है। यहाँ पर विश्व के कुल उत्पादन का 20% चावल पैदा किया जाता है। भारत में 4.2 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर 9.2 करोड़ मीट्रिक टन चावल का उत्पादन किया जाता है। चावल भारत की सर्वाधिक मात्रा में उत्पादित की जाने वाली फ़सल है। यहाँ लगभग 34% भू-भाग पर मोटे अनाज की खेती की जाती है। भारत में चावल उत्पादक राज्यों में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक, उड़ीसा, असम तथा पंजाब है। यह दक्षिणी और पूर्वी भारत के राज्‍यों का मुख्‍य भोजन है।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-चावल

9. निम्न में कौन गाय की द्विकाजी नस्ल नहीं है?
    हरियाणा
    साहीवाल
    थारपारकर
    अंगोला

10. निम्न में कौन-सी बकरी की नस्ल नहीं है?
    जमुनापारी
    बरबरी
    मेवाती
    मेहसाना

11. दूध का रंग हल्का पीला क्यों होता है?
    कैरोटीन के कारण
    वसा के कारण
    प्रोटीन के कारण
    उपर्युक्त में से कोई नहीं

12. निम्न में से किस फ़सल की कृषि मात्र उत्तरी गोलार्द्ध में ही सीमित है?
    गन्ना
    कपास
    चाय
    चुकन्दर

13. 'पोटवार पठार' निम्न में से किस देश में स्थित है?
    वियतनाम
    म्यांमार
    भूटान
    पाकिस्तान
→    पाकिस्तान भारत का पड़ोसी देश है। राजस्थान और गुजरात में भारत की सीमायें पाकिस्तान से मिलती हैं। भारत को अंग्रेज़ों से 1947 में स्वतंत्रता मिली। पाकिस्तान 14 अगस्त को स्वतंत्र हुआ। भारत को स्वतंत्रता 15 अगस्त को मिली। पाकिस्तान ने 1948 और 1965 में भारत के साथ युद्ध किया। 1948 के युद्ध के समय भारत के प्रधानमंत्री नेहरू जी थे और 1965 के युद्ध के समय लालबहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री थे। इन दोनों ही युद्धों में हार जीत का निर्णय नहीं हुआ और अंतर्राष्ट्रीय संधि के अंतर्गत संघर्ष विराम हुआ।ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:-पाकिस्तान

14. अभी तक कौन-सी 'पंचवर्षीय योजना' पूरी तरह असफल रही है?
    प्रथम योजना
    द्वितीय योजना
    तृतीय योजना
    चतुर्थ योजना

15. निम्न में से किस उद्योग में गंधक का सर्वाधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है?
    रसायन उद्योग
    रबड़ उद्योग
    औषधि उद्योग
    उर्वरक उद्योग

No comments:

Post a Comment