Monday 5 December 2011

geography Quize 3

1. भारत का प्राचीनतम वलित पर्वत कौन-सा है?
    अरावली पर्वतमाला
    एरामला पर्वतमाला
    कराकोरम पर्वतश्रेणी
    विन्ध्याचल पर्वत

2. भारत का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र कौन-सा है?
    धनबाद
    झरिया
    छत्तीसगढ़
    उत्तर प्रदेश

3. भारत में मैग्रोव वनस्पति विस्तृत रूप में कहाँ पाई जाती है?
    सुन्दरवन
    गिरिवन
    चंदनवन
    निधिवन

4. भारत में प्रथम जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र कौन-सा है?
    नीलगिरी
    जम्मू-कश्मीर
    छत्तीसगढ़
    झारखंड

5. 'ग्रांड बैंक' कहाँ स्थित है?
    प्रशांत महासागर
    हिन्द महासागर
    बंगाल की खाड़ी
    अटलांटिक महासागर

6. प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का खण्ड था?
    पुष्कर द्वीप
    जम्बूद्वीप
    क्रौंचद्वीप
    कुशद्वीप

7. 1992-1993 में किसकी उपज इतनी प्रचुर मात्रा में हुई कि उसे एक कीर्तिमान माना गया?
    चावल
    गन्ना
    दलहन
    तिलहन

8. 'नेयवली ताप विद्युत संयंत्र' का भरण किससे किया जाता हैं?
    गोंडवाना कोयला से
    तृतीयक कोयला से
    चतुर्थक कोयला से
    कैम्ब्रियन कोयला से

9. भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान है?
    लेह
    बीकानेर
    जैसलमेर
    चेरापूंजी

10. भारत में जनसंख्या घनत्त्व की दृष्टि से सबसे विरल प्रदेश कौन-सा है?
    केरल
    बिहार
    राजस्थान
    जम्मू-कश्मीर

11. माउण्ट एवरेस्ट पर्वत किन दो देशों की सीमा बनाता है?
    नेपाल और चीन
    सिक्किम और नेपाल
    नेपाल और भूटान
    भारत और पाकिस्तान

12. सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) कहाँ से कहाँ तक है ?
    कश्मीर से कन्याकुमारी तक
    दिल्ली से कोलकाता तक
    वाराणसी से कन्याकुमारी तक
    दिल्ली से मुंबई तक

13. राजस्थान की 'इंदिरा गाँधी नहर' किस नदी से निकाली गयी है?
    गंगा और यमुना से
    सतलज से व्यास से
    गंगा और सरस्वती से
    वरुणा और असि से

14. निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    लघु ज्वार-भाटा केवल अमावस को आते हैं।
    बृहत ज्वार-भाटा पूर्णिमा को आते हैं।
    खाड़ियों में ज्वार-भाटा नहीं आते।
    भारत के पश्चिम तट में दिन में पाँच बार ज्वार-भाटा आते हैं।

15. भारत में जस्ते का अधिकतम उत्पादक क्षेत्र कौन-सा है?
    बिहार
    राजस्थान
    उड़ीसा
    उत्तर प्रदेश
1. निम्नलिखित भारतीय राज्यों में से किस एक का कुल वन क्षेत्र न्यूनतम है?
    सिक्किम
    गोवा
    हरियाणा
    केरल

2. वर्ष 2000-2001 में भारत द्वारा आयात की गई निम्न वस्तुओं में से रुपयों के मानाकंन में कौन शीर्षस्थ थी?
    खाद्य तेल
    उर्वरक
    कार्बनिक तथा अकार्बनिक रासायनिक द्रव्य
    मोती एवं क़ीमती पत्थर

3. विश्व के वन क्षेत्र में से किस एक के फैलाव की प्रतिशतता सर्वाधिक है?
    शीतोष्ण शंकुवृक्षी वन
    शीतोष्ण पर्णपाती वन
    उष्णकटिबंधीय मानसून वन
    उष्णकटिबंधीय वर्षा वन

4. विश्व की सबसे ऊँचाई पर स्थित दूरबीनी वेधशाला कहाँ स्थित है?
    कोलम्बिया में
    भारत में
    नेपाल में
    स्विट्जरलैण्ड में

5. यदि एक प्रेक्षक तारों को क्षितिज से लम्बवत उठते देखता है, तो वह अवस्थित होता है-
    विषुवत रेखा पर
    कर्क रेखा पर
    दक्षिण ध्रुव पर
    उत्तर ध्रुव पर

6. अरावली श्रेणियों की अनुमानित आयु क्या है?
    370 मिलियन वर्ष
    470 मिलियन वर्ष
    570 मिलियन वर्ष
    670 मिलियन वर्ष

7. तेल की अत्यधिक सम्भावनायुक्त 'रावा अपघट' खंड कहाँ अवस्थित है?
    कृष्णा-गोदावरी द्रोणी में
    कावेरी द्रोणी में
    महानदी द्रोणी में
    पालार-पेन्नार द्रोणी में

8. पृथ्वी की आयु का मापन किस विधि द्वारा किया किया जाता है?
    कार्बन काल निर्धारण विधि
    जैव तकनीक विधि
    जैव घड़ी विधि
    यूरेनियम विधि

9. सर्वोत्तम किस्म का संगमरमर कहाँ पाया जाता है?
    मकराना
    जबलपुर
    जैसलमेर
    सिंहभूमि

10. उच्च दाब क्षेत्र से भूमध्य सागर की ओर चलने वाली हवाएँ होती हैं?
    पछुआ हवाएँ
    व्यापारिक हवाएँ
    मानसून हवाएँ
    समुद्री हवाएँ

11. निम्न में से सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?
    अंटार्कटिका महाद्वीप
    एशिया महाद्वीप
    यूरोप महाद्वीप
    ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

12. निम्न में से कौन-सा क्षेत्र लौह क्षेत्र है?
    सीवान क्षेत्र
    झरिया क्षेत्र
    कुंद्रेमुख क्षेत्र
    सिंहभूम क्षेत्र

13. निम्न में से अरब सागर में गिरने वाली नदी कौन-सी है?
    गोदावरी नदी
    ताप्ती नदी
    कृष्णा नदी
    महानदी

14. निम्न एक में से कहाँ पर 'जल विद्युत गृह' स्थित है?
    कोयना
    नैवेली
    काठगोदाम
    ट्राम्बे

15. 'हल्दिया बंदरगाह' से कौन-सी वस्तु आयात की जाती है?
    मत्स्य
    भारी मशीन उपकरण
    इस्पात
    पेट्रोलियम पदार्थ
1. गेहूँ की अच्छी खेती के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा परिस्थिति-समुच्चय आवश्यक है?
    उच्च ताप और मध्यम वर्षा
    मध्यम ताप और मध्यम वर्षा
    उच्च ताप और भारी वर्षा
    निम्न ताप और निम्न वर्षा

2. भारत और ग्रीनविच के मानक समय में कितने का अंतर है?
    4 घण्टा 30 मिनट
    5 घण्टा 15 मिनट
    5 घण्टा 30 मिनट
    6 घण्टा 30 मिनट

3. निम्नलिखित में से किस स्थान का प्रामाणिक समय एवं स्थानीय समय लगभग एक समान है?
    नई दिल्ली
    नैनी
    अहमदाबाद
    राँची

4. निम्नलिखित में से कौन नदी 'बंगाल का शोक' कहलाती है?
    सोन
    गंडक
    हुगली
    दामोदर
→   
दामोदर नदी, पश्चिम बंगाल
दामोदर नदी छोटानागपुर की पहाड़ियों से 610 मीटर की ऊँचाई से निकलकर लगभग 290 किलोमीटर झारखण्ड में प्रवाहित होने के बाद पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर 240 किलोमीटर प्रवाहित होकर हुगली नदी में मिल जाती है। झारखण्ड में इसे देवनद के नाम से जाना जाता है। पहले दामोदर नदी अपनी बाढ़ों के लिए कुख्यात थी। इस नदी को पहले बंगाल का शो कहा जाता था। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- दामोदर नदी

5. तवा किसकी सहायक नदी है?
    नर्मदा
    ताप्ती
    चम्बल
    यमुना
→   
नर्मदा नदी
नर्मदा भारत के मध्यभाग में पूरब से पश्चिम की ओर बहने वाली मध्य प्रदेश और गुजरात राज्य में बहने वाली एक प्रमुख नदी है, जो गंगा के समान पूजनीय है। महाकाल पर्वत के अमरकण्टक शिखर से नर्मदा नदी की उत्पत्ति हुई है। नर्मदा सर्वत्र पुण्यमयी नदी बताई गई है तथा इसके उद्भव से लेकर संगम तक दस करोड़ तीर्थ हैं। ध्यान देंअधिक जानकारी के लिए देखें:- नर्मदा नदी

6. यू (U) आकार की घाटियों का विकास किस प्रकार के क्षेत्र में होता है?
    प्रौढ़ावस्था वाली नदी
    चूना-पत्थर प्रदेश
    हिमानी क्षेत्र
    उपर्युक्त सभी

7. जापान को पहले किस नाम से जाना जाता था?
    पैन्जिया
    निप्पन
    नापाज
    सनराइज

8. विश्व प्रसिद्ध 'उलंग' किस्म की चाय निम्न में से किस देश में पैदा की जाती है?
    भारत
    श्रीलंका
    म्यान्मार
    ताइवान

9. सर्वप्रथम पृथ्वी की त्रिज्या मापने वाला विद्वान निम्न में से कौन था?
    टॉल्मी
    इरैटोस्थनीज
    कॉपरिनकस
    गैलीलियो

10. विश्व बैंक एटलस (1993) के अनुसार निम्न में से किस देश की जनसंख्या की औसत आयु सबसे कम है?
    जापान
    भारत
    सउदी अरब
    गिनी बिसाऊ

11. 'बादलों के फटने' का क्या तात्पर्य है?
    आकाश में बिखरे हुए बादलों की उपस्थिति
    कृत्रिम वर्ष की क्रिया
    मेघाच्छादि मौसम जिसमें एक लम्बे समय तक सामान्य वर्षा होती रहे
    तड़ित झंझा के साथ तीव्र मूसलाधार वर्षा की असामान्य दशा

12. भारत में सर्वोत्तम श्रेणी का संगमरमर निम्न में से किस स्थान से प्राप्त होता है?
    जबलपुर
    भरतपुर
    मकराना
    जैसलमेर

13. निम्न में किसे 'पर्वतों का पालना' कहा जाता है?
    महासागरीय भागों के
    महाद्वीपीय भागों के
    भूसन्नतियों को
    उपर्युक्त में से कोई नहीं

14. निम्न में से कौन-सा ज्वालामुखी पर्वत का उदाहरण नहीं है?
    माउण्ट-अटना
    माउण्ट-फ्यूजीयामा
    माउण्ट-ब्लैक
    माउण्ट किलिंमंजारो

15. आदम का पुल निम्न में से किन दो देशों के बीच स्थित है?
    भारत एवं पाकिस्तान
    भारत एवं बांग्लादेश
    भारत एवं म्यान्मार
    भारत एवं श्रीलंका
1. नाथूला दर्रा किस राज्य में स्थित है?
    उत्तराखंड
    हिमाचल प्रदेश
    सिक्किम
    मणिपुर

2. बोम-डि-ला दर्रा भारत के किस राज्य में स्थित है?
    सिक्किम
    मणिपुर
    उत्तराखंड
    अरुणाचल प्रदेश

3. गंगा और ब्रह्मपुत्र का उद्गम स्थान क्रमशः स्थित है?
    नेपाल तथा तिब्बत में
    तिब्बत तथा सिक्किम में
    उत्तर प्रदेश तथा तिब्बत में
    उत्तराखंड तथा तिब्बत में

4. निम्नलिखित नदियों में से किसका उद्गम स्थान भारतीय क्षेत्र में नहीं है?
    महानदी
    ब्रह्मपुत्र
    रावी
    चिनाव

5. जोजिला दर्रा किस राज्य में स्थित है?
    हिमाचल प्रदेश
    जम्मू और कश्मीर
    उत्तराखंड
    सिक्किम

6. तिब्बत में बहने वाली नदी सांगपो निम्नलिखित में से किससे होकर भारत में प्रवेश करती है?
    असम
    सिक्किम
    अरुणाचल प्रदेश
    मणिपुर

7. सिन्धु नदी की लम्बाई उतनी ही है जितनी की ब्रह्मपुत्र की। यह लम्बाई कितनी है?
    2700 किलोमीटर
    2900 किलोमीटर
    3000 किलोमीटर
    3300 किलोमीटर

8. निम्नलिखित में से कौन-सा दर्रा हिमाचल प्रदेश में स्थित नहीं है?
    बारा ला
    पाचा ला
    शिपरी ला
    जैलेप्ला

9. बुर्जिल तथा जोजिला दर्रा निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
    उत्तराखंड
    जम्मू और कश्मीर
    सिक्किम
    हिमाचल प्रदेश

10. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए जानी जाती है?
    नर्मदा
    यमुना
    कोसी
    सोन

11. भारत का प्रमाणित समय किस स्थान से निश्चित किया जाता है?
    मुम्बई
    दिल्ली
    इलाहाबाद
    कोयम्बटूर

12. वह काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी को दो भागों में बाँटती है, क्या कहलाती है?
    भूमध्य रेखा
    कर्क रेखा
    मकर रेखा
    इनमें से कोई नहीं

13. वे दो प्रमुख नदियाँ कौन-सी है जो अमरकंटक पठार से निकलती है परंतु वे अलग-अलग दिशाओं में बहती है?
    चम्बल और बेतवा
    चम्बल और सोन
    नर्मदा और सोन
    नर्मदा और बेतवा

14. दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी निम्न में से किस नाम से जानी जाती है?
    बेल्ट
    गोरे
    काले
    समय पेटी

15. निम्नलिखित नदियों में से कौन एक 'विनाशक नदी' कहलाती है?
    नर्मदा
    ताप्ती
    कोसी
    गंडक
1. किस मिट्टी में लोहे और एल्युमिनियम की ग्रंथियाँ पायी जाती हैं?
    काली
    जलोढ़
    लाल
    लैटेराइट

2. निम्नलिखित में से किस मिट्टी के बारे में यह कहा जा सकता है, कि इसकी जुताई स्वतः होती रहती है?
    लाल मिट्टी
    काली मिट्टी
    लैटेराइट मिट्टी
    जलोढ़ मिट्टी

3. लैटेराइट मिट्टी का प्रधान्य है?
    मालाबार तटीय प्रदेश में
    कोरोमण्डल तटीय प्रदेश में
    बुन्देलखण्ड में
    बघेलखण्ड में

4. निम्नलिखित में से कौन-सी मिट्टी सूख जाने पर ईंट की तरह कठोर एवं गीली होने पर दही की तरह लिपलिपी हो जाती है?
    लैटेराइट मिट्टी
    काली मिट्टी
    लाल मिट्टी
    जलोढ़ मिट्टी

5. निम्नलिखित में से सिन्धु नदी का उद्गम स्थल कौन-सा है?
    रोहतांग दर्रा
    शेषनाग झील
    मानसरोवर झील
    मप्सातुंग हिमानी

6. देश के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर किस प्रकार के वन पाये जाते हैं?
    पर्वतीय वन
    उष्णार्द्र सदाबहार वन
    आर्द्र मानसूनी वन
    उष्णार्द्र पतझड़ वन

7. भारत का सबसे बड़ा मूँगफली उत्पादक राज्य कौन-सा है?
    आंध्र प्रदेश
    तमिलनाडु
    गुजरात
    महाराष्ट्र

8. निम्नलिखित में से कौन भारतीय खनिज पदार्थों का भण्डार कहलाता है?
    मालवा का पठार
    दक्कन का पठार
    लद्दाख का पठार
    छोटा नागपुर का पठार

9. तम्बाकू के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
    पहला
    दूसरा
    तीसरा
    चौथा

10. भारत में आधुनिक लौह इस्पात उद्योग का वास्तविक प्रारम्भ किस स्थान पर स्थापित कारखाने के साथ हुआ?
    कुल्टी
    बर्नपुर
    जमशेदपुर
    गोपालपुर

11. भारत में सीमेंट उत्पादन में अग्रणी राज्य कौन-सा है?
    आंध्र प्रदेश
    राजस्थान
    मध्य प्रदेश
    तमिलनाडु

12. स्वतंत्रता से पूर्व कौन-सा भारतीय क्षेत्र "काला पानी" के नाम से जाना जाता था?
    लक्षद्वीप द्वीप समूह
    अंडमान निकोबार द्वीप समूह
    दीव
    अलियाबेट व खदियाबेट

13. निम्न में से कौन-सा हैदराबाद का जुड़वाँ नगर है?
    निजामाबाद
    सिकन्दराबाद
    आसिफाबाद
    आदिलाबाद

14. भारत का एकमात्र शीत मरुस्थल कौन-सा है?
    लद्दाख
    पूर्वी कामेंग
    लाचेन
    चम्बा

15. सुन्दर वन का डेल्टा कौन-सी नदी बनाती है?
    गंगा
    ब्रह्मपुत्र
    गंगा-ब्रह्मपुत्र
    नर्मदा-तापी
1. न्यूमर द्वीप निम्नलिखित में से कहाँ स्थित है?
    अरब सागर
    फ़ारस की खाड़ी
    लाल सागर
    बंगाल की खाड़ी
→    विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी, बंगाल की खाड़ी हिन्द महासागर का उत्तरपूर्वी भाग है। इसका नाम भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के नाम पर आधारित है। ध्यान दें अधिक जानकारी के लिये पढ़ें- बंगाल की खाड़ी

2. 'लैपीज' किस क्षेत्र से सम्बन्धित स्थालाकृति है?
    रेगिस्तान
    मैदानी
    पर्वतीय
    कार्स्ट

3. 1948 औद्योगिक नीति, में सरकारी नियंत्रण के क्षेत्र में रखे गये उद्योगों की संख्या कितनी थी?
    12
    18
    8
    6

4. कांगो नदी घाटी में किस प्रकार की जलवायु पायी जाती है?
    मानसूनी
    भूमध्यसागरीय
    भूमध्यरेखीय
    उपध्रुवीय

5. सन 1902 में भारत की सबसे पहली जलविधुत परियोजना निम्न में से कहाँ स्थापित की गयी थी?
    कोयना
    खोपोली
    पापनाशम
    शिवसमुद्रम

6. भारत में सर्वप्रथम कोयला उत्खनन निम्न में से किस स्थान पर प्रारम्भ किया गया?
    झरिया
    खेतड़ी
    रानीगंज
    न्यूवेली

7. विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत कोटीपैक्सी कहाँ स्थित है?
    जापान
    इक्केडोर
    फिलीपींस
    हवाई द्वीप

8. निम्न में से कौन सी स्थलाकृति ज्वालामुखी क्रिया से सम्बन्धित नहीं है?
    क्रेटर
    काल्डेरा
    गेसर
    फियोर्ड

9. नीली क्रांति निम्न में से किससे सम्बन्धित है?
    अंतरिक्ष अनुसन्धान
    नील की खेती
    मत्स्य पालन
    उपर्युक्त सभी

10. काली मिट्टी किस फ़सल की खेती के लिए सर्वाधिक उपयोगी होती है?
    गेहूँ
    कपास
    चावल
    जूट

11. निम्नलिखित में से कौन-सी मिट्टी जैव पदार्थों से भरपूर होती है?
    काली मिट्टी
    मखरली मिट्टी
    लाल मिट्टी
    जलोढ़ मिट्टी

12. किस मिट्टी का निर्माण बैसाल्ट चट्टानों के विखण्डन से हुआ है?
    काली मिट्टी
    लाल मिट्टी
    लैटेराइट मिट्टी
    जलोढ़ मिट्टी

13. किस मिट्टी में कृषि के लिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है?
    लाल मिट्टी
    काली मिट्टी
    जलोढ़ मिट्टी
    लैटेराइट मिट्टी

14. भारत में काली कपासी मिट्टी को किस स्थानीय नाम से जाना जाता है?
    तराई
    बांगर
    खादर
    रेगुड़

15. ग्रेनाइट और नाइस चट्टानों से किस प्रकार की मिट्टी का निर्माण होता है?
    लाल मिट्टी
    काली मिट्टी
    लैटेराइट मिट्टी
    जलोढ़ मिट्टी
1. दक्षिण ध्रुव लगातार सूर्य का प्रकाश प्राप्त करता है-
    ग्रीष्म अयनांत
    शरद अयनांत
    बसंत विषुव
    कभी भी नहीं

2. ओजोन परत अवस्थित है-
    क्षोभमण्डल में
    क्षोभसीमा में
    समतापमण्डल में
    प्रकाशमण्डल में

3. वायुमंडल में दैनिक मौसम परिवर्तन निम्न में से किसके कारण होते हैं?
    क्षोभमंडल
    मध्यमंडल
    आयनमंडल
    समतापमंडल

4. वायुमण्डल में सबसे अधिक किस गैस का प्रतिशत है?
    कार्बन
    नाइट्रोजन
    ऑक्सीजन
    हाइड्रोजन

5. निम्नलिखित में कौन-सा उच्च मेघ है-
    पक्षाभ मेघ
    कपासी मेघ
    वर्षास्तरी मेघ
    स्तरी मेघ

6. निम्नलिखित में कौन वर्षण का प्रकार नहीं है?
    कुहरा
    ओला
    हिमपात
    वर्षा

7. समुद्री तट के सहारे कोहरे के निर्माण का कारण है-
    अभिवहन
    विकिरण
    संवाहन
    संचालन

8. दक्षिण भारत में प्रवाहित होने वाली किस नदी का थाला सबसे बड़ा है?
    महानदी
    कृष्णा
    गोदावरी
    कावेरी

9. शस्य गहनता की दृष्टि से भारत का सबसे समृद्ध राज्य कौन-सा है?
    पंजाब
    पश्चिम बंगाल
    हरियाणा
    उत्तरप्रदेश

10. विश्व के सम्पूर्ण धरातलीय क्षेत्र का कितने प्रतिशत भाग कृषि योग्य है?
    1%
    5%
    11%
    51%

11. निम्नलिखित में से किसने सबसे पहले यह कहा था कि पृथ्वी गोलाकार है?
    अरस्तू
    कोपरनिकस
    टॉलेमी
    स्ट्राबो

12. नदियों में जल प्रदूषण की माप की जाती है?
    क्लोरीन की घुली हुई मात्रा से
    ओजोन की घुली हुई मात्रा से
    नाइट्रोजन की घुली हुई मात्रा से
    ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से

13. अलमत्ती बांध किस नदी पर है?
    गोदावरी नदी
    कावेरी नदी
    कृष्णा नदी
    महानदी

14. रेड रिवर के डेल्टा क्षेत्र में स्थित नगर कौन-सा है?
    वियेनत्येन
    सिओल
    हनोई
    हैंकाऊ

15. माकासार जलसन्धि निम्न में से किन को अलग करती है?
    सुमात्रा एवं जावा
    जावा एवं सेलीबीज
    जावा एवं सारावाक
    उपर्युक्त में से कोई नहीं
1. बेंगुला की धारा है?
    गर्म महासागरीय धारा
    तीव्र गर्म महासागरीय धारा
    ठंडी महासागरीय धारा
    इनमें से कोई नहीं

2. किस प्रकार के मौसम में नुकीली पत्ती वाले वन पाए जाते है?
    सवाना
    आभ्यंतरिक
    साइबेरियन
    गर्म मरूस्थल

3. ऊन का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
    चीन
    अमरीका
    आस्ट्रेलिया
    ब्रिटेन

4. वन अनुसंधान संस्थान स्थित है?
    मैसूर में
    देहरादून में
    नागपुर में
    अर्नाकुलम में

5. भारत किसके कारण एक उष्णकटिबन्धीय देश कहलाता है?
    अक्षांशीय विस्तार के कारण
    देशांतरीय विस्तार के कारण
    क्षेत्रीय आकार के कारण
    उष्णकटिबन्धीय मानसूनी जलवायु के कारण

6. कोइलकारो जलविद्युत परियोजना निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
    जम्मू एवं कश्मीर
    हिमाचल प्रदेश
    बिहार
    मेघालय

7. भूमध्यरेखा (0°) के अतिरिक्त कौन-सी अक्षांश रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में विभाजित करती है?
    23 1/2° उत्तरी अक्षांश
    23 1/2° दक्षिणी अक्षांश
    66 1/2° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांश
    कोई भी अक्षांश नहीं

8. कुद्रेमुख लौह खनिज परियोजना निम्न में से किस राज्य में स्थित है?
    केरल
    कर्नाटक
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र

9. भारत में खनिज तेल के भण्डार मुख्यत: किस प्रकार की चट्टानों में पाये जाते हैं?
    कायांतरित
    आग्नेय
    अवसादी या परतदार
    उपर्युक्त सभी

10. भारतीय जलवायु की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता कौन सी है?
    वर्ष भर वर्षा की प्राप्ति
    पवनों की दिशा में मौसमी परिवर्तन
    ग्रीष्म एवं शीतकालीन वर्षा
    पवनों का विपरीत स्वभाव

11. तमिलनाडु व आन्ध्र प्रदेश के तट का नाम है?
    कोरोमण्डल
    मलाबार
    उत्तरी सरकार
    कोंकण

12. छोटा नागपुर का पठार जिस संसाधन में समृद्ध है, वह है?
    कुशल श्रमिक
    खनिज
    जलविद्युत
    उपजाऊ मृदा

13. कोपली जिसकी सहायक नदी है, वह है?
    गंडक
    कोसी
    गंगा
    ब्रह्मपुत्र

14. भारत में मुख्य कृषि पदार्थ आयात मद हैं?
    दालें
    चीनी
    कॉफ़ी
    खाने योग्य तेल

15. नेवल एअर स्टेशन 'गरुड़' कहाँ पर स्थित है?
    नई दिल्ली
    कोच्चि
    चेन्नई
    देहरादून
1. माउण्ट एवरेस्ट (ऊंचाई, 8,848 मी.) के बाद विश्व की दूसरी सर्वोच्च पर्वत श्रेणी कौन-सी है?
    माउण्ट के-2 (गाडविन ऑस्टिन)
    अत्रपूर्णा
    कंचनजंघा
    नन्दादेवी

2. नदियों द्वारा अपने किनारों पर प्राकृतिक रूप से बनाये गये बाँधों को किस नाम से जाना जाता है?
    अवरोध
    तटबन्ध
    बैराज
    वेदिका

3. कालीमन्तन जिस द्वीप का अंग है, वह है-
    होंशू
    बोर्नियो
    क्यूबा
    मैडागास्कर (मलागासी)

4. खारी नदी जिस अपवाह तंत्र का अंग है, वह है?
    अरब सागरीय
    आन्तरिक अपवाह
    अनिश्चित अपवाह
    बंगाल की खाड़ी

5. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा ज़िला है।
    अजमेर
    जोधपुर
    जैसलमेर
    धौलपुर

6. निम्न में से कौन सी जलधारा एटलाण्टिक महासागर में हीं प्रवाहित होती है?
    रेनेल धारा
    सुशिमा धारा
    इरमिंजर
    बेंगुला धारा

7. ठण्डी तथा भारी वायु द्वारा गर्म एवं हल्की वायु के ऊपर उठा देने से निर्मित वाताग्र क्या कहलाता है?
    उष्ण वाताग्र
    शीत वाताग्र
    स्थायी वाताग्र
    अधिविष्ट वाताग्र

8. निम्नलिखित में से किस उद्योग को 'धुरी उद्योग' या 'उद्योगों का आधार' कहा जाता है?
    सूतीवस्त्र
    लौह स्ताप उद्योग
    कृषि यंत्र
    उर्वरक उद्योग

9. निम्नलिखित में से किसे 'प्रकृति का सुरक्षा वाल्व' कहा जाता है?
    भूकम्प
    ज्वालामुखी
    ओजोन गैस
    नदियाँ

10. हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में 'मेन सेण्ट्रल थर्स्ट' कहाँ स्थित है?
    वृहद हिमालय के उत्तर में
    वृहद एवं लघु हिमालय के बीच
    लघु एवं शिवालिक हिमालय के बीच
    शिवालिक श्रेणी के दक्षिण में

11. प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में पायी जाने वाली धातु कौन-सी है?
    लोहा
    चाँदी
    सोना
    जस्ता

12. भारत में देश का पहला दियासलाई बनाने का कारख़ाना सन 1921 में किस स्थान पर स्थापित किया गया था, जो आज भी सुचारु रूप से चल रहा है?
    कोलकाता
    दार्जिलिंग
    अहमदाबाद
    पटना

13. सूर्य के धरातल का तापमान लगभग कितना होता है?
    3000° C
    1500° C
    4000° C
    1600° C

14. संध्याकाल में सर्वाधिक लाल दिखने वाला मेघ है-
    पक्षाभ
    कपासी
    पक्षाभ स्तरी
    स्तरी

15. पृथ्वी के आरम्भिक वातावरण में नहीं था-
    ऑक्सीजन
    कार्बन डाइ ऑक्साइड
    नाइट्रोजन
    अमोनिया

No comments:

Post a Comment